विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US News: लॉस एंजिलिस में बेकाबू कार भीड़ में घुसी, 30 से ज्यादा लोग घायल

Published: Sat, 19 Jul 2025 04:37 PM (IST)

लॉस एंजेलिस के ईस्ट हॉलीवुड में एक वाहन ने भीड़ में टक्कर मार दी जिससे 20 से अधिक लोग घायल ...और पढ़ें

लॉस एंजेलिस ईस्ट हॉलीवुड में कार ने भीड़ को रौंदा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लॉस एंजेलिस ईस्ट हॉलीवुड में कार ने भीड़ को रौंदा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रॉयटर्स, लॉस एंजेलिस। लॉस एंजिलिस से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर ईस्ट हॉलीवुड की सड़कों पर एक कार का कहर देखने को मिला है।

दरअसल, शनिवार तड़के लॉस एंजिल्स के ईस्ट हॉलीवुड में एक वाहन ने भीड़ में वाहन घुसा दिया। इस हादसे में कम से कम 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इस बात की जानकारी लॉस एंजिलिस के अग्निशमन विभाग ने दी है।

चार लोगों की हालत गंभीर

बता दें कि इस घटना के बाद पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि इस घटना के कुछ देर बाद एक अलर्ट जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि सांता मोनिका बुलेवार्ड पर हुई इस घटना में कम से कम चार लोगों की हालत गंभीर है और कम से कम आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।