Move to Jagran APP

Boeing 737 Crash: जानें किन देशों में पहले ही बैन हो चुका है बोइंग 737 मैक्स 8

इथियोपिया में हुए बोइंग 737 मैक्स विमान हादसे में 157 लोगों के मारे जाने के बाद से भारत सहित कई देशों ने इस विमान के उड़ान पर रोक लगा दी थी।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 09:59 AM (IST)
Boeing 737 Crash: जानें किन देशों में पहले ही बैन हो चुका है बोइंग 737 मैक्स 8
Boeing 737 Crash: जानें किन देशों में पहले ही बैन हो चुका है बोइंग 737 मैक्स 8

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिका के फ्लोरिडा में शुक्रवार को बोइंग विमान 737 को नदी में क्रैश लेंडिग करनी पड़ी। इस दौरान विमान में 136 यात्री मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, विमान में तकनीकी खरादी के कारण ऐसा करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी 6 महीने के अंदर बोइंग 737 मैक्स 8 के दो विमान हादसों ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। जिसके बाद दुनिया भर की सचांलन कंपनियां ने इस विमान को चलाने पर रोक लगाई थी। 

loksabha election banner

दरअसल, इथियोपिया में हुए बोइंग 737 मैक्स विमान हादसे के बाद से पूरी दुनिया में भय की स्थिति पैदा हो गई थी। इस हादसे के दौरान विमान में 157 लोग मौजूद थे। सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने भी कदम उठाते हुए बोइंग 737 मैक्स-8 के विमानों की उड़ान पर रोक लगाई थी। चलिए तो आपको बताते है कि किस देश में कितने बोइंग 737 मैक्स 8 विमान कार्यशील हैं और कहां पर इनकी उड़ान पर रोक लगा दी गई है।

पढ़ें पूरी लिस्ट

  • साउथवेस्ट एयरलाइन्स- 34 विमान- प्रतिबंधित
  • अमेरिकन एयरलाइन्स- 24 विमान- प्रतिबंधित
  • एयर कनाडा- 24 विमान- प्रतिबंधित
  • चाइना साउथर्न एयरलाइन्स- 22 विमान- प्रतिबंधित
  • नॉर्वेगन एयर- 18 विमान- प्रतिबंधित
  • टीयूआई फ्लाई- 15 विमान- प्रतिबंधित
  • एयर चाइना- 15 विमान- प्रतिबंधित
  • स्पाइस जेट- 13 विमान- प्रतिबंधित
  • वेस्टजेट- 13 विमान- प्रतिबंधित
  • टर्किश एयरलाइन्स-11 विमान- प्रतिबंधित
  • फ्लाई दुबई- 11 विमान- प्रतिबंधित
  • शंघाई एयरलाइन्स- 11 विमान- प्रतिबंधित
  • हैनन एयरलाइन्स- 11 विमान- प्रतिबंधित
  • जियामेन एयरलाइन्स- 10 विमान- प्रतिबंधित
  • लायन एयर- 10 विमान- प्रतिबंधित
  • स्मार्टविंग्स- 7 विमान- प्रतिबंधित
  • गोल एयरलाइन्स- 7 विमान- प्रतिबंधित
  • शेडोंग एयरलाइंस- 7 विमान- प्रतिबंधित
  • सिल्कएयर- 6 विमान- प्रतिबंधित
  • एयरोमैक्सिको- 6 विमान- प्रतिबंधित
  • शेन्जेन एयरलाइन्स- 6 विमान- प्रतिबंधित
  • जेट एयरवेज- 5 विमान- पहले से प्रतिबंधित
  • एलओटी- 5 विमान- प्रतिबंधित
  • ओमान एयर- 5 विमान- प्रतिबंधित
  • एयरोलिनस अर्जेंटिनास- 6 विमान- प्रतिबंधित
  • सनविंग एयरलाइन्स- 4 विमान- प्रतिबंधित
  • चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स- 4 विमान- प्रतिबंधित
  • इथियोपिया एयरलाइन्स- 4 विमान- प्रतिबंधित
  • आईसलैंडेयर- 3 विमान- प्रतिबंधित
  • एयर इटली- 3 विमान- प्रतिबंधित
  • लकी एयर- 3 विमान- प्रतिबंधित
  • एंटर एयर- 2 विमान- प्रतिबंधित
  • फिजी एयरवेज- 2 विमान- प्रतिबंधित
  • एस7 एयरवेज- 2 विमान- प्रतिबंधित
  • केमैन एयरवेज- 2 विमान- प्रतिबंधित
  • फूजौ एयरलाइन्स- 2 विमान- प्रतिबंधित
  • कुनमिंग एयरलाइन्स- 2 विमान- प्रतिबंधित
  • ओके एयरवेज- 2 विमान- प्रतिबंधित
  • ईस्टर जेट- 2 विमान- प्रतिबंधित
  • मॉरिटानिया एयरलाइन्स- 1 विमान- प्रतिबंधित
  • कोरेंडन एयरलाइन्स- 1 विमान- प्रतिबंधित
  • एससीएटी एयरलाइन्स- 1 विमान- प्रतिबंधित
  • 9 एयर- 1 विमान- प्रतिबंधित
  • रॉयल एयर मार्को- 1 विमान- प्रतिबंधित
  • कॉमएयर- 1 विमान- प्रतिबंधित
  • एमआईएटी मंगोलियन- 1 विमान- प्रतिबंधित
  • गरुड़ इंडोनेशिया- 1 विमान- प्रतिबंधित

 इथोपियन हादसे में चार भारतीय सहित 157 लोगों की मौत

बता दें कि नीदरलैंड ने सबसे पहले इस विमान के संचालन पर रोक लगा ईथी। इसके बाद ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने भी उड़ानों पर रोक लगा दी दी थी। इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान रविवार को इथोपिया के अदीस अबाबा के पास ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 157 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में  लायन एयरलाइंस का इसी श्रृंखला का विमान इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तब हादसे में 180 लोगों की मौत हो गई थी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.