US: न्यू जर्सी की किम कुमारी का जलवा, मिस इंडिया यूएसए का ताज पर किया कब्जा
आंचल शाह को प्रथम और द्वितीय रनर अप घोषित किया गया। इस वर्ष 26 राज्यों के 75 प्रतियोगियों की रिकॉर्ड संख्या ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 12:34 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 12:34 PM (IST)
वाशिंगटन [ एजेंसी ]। मिस इंडिया यूएसए, 2019 की प्रतियोगिता में न्यू जर्सी की किम कुमारी ने बाजी मारी है। न्यू जर्सी के फ़ॉर्म्स सिटी में आयोजित एक शानदार आयोजन में क्रमशः न्यूयॉर्क की रेणुका जोसेफ और फ्लोरिडा की आंचल शाह को प्रथम और द्वितीय रनर अप घोषित किया गया। इस वर्ष 26 राज्यों के 75 प्रतियोगियों की रिकॉर्ड संख्या ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
यह कार्यक्रम अमेरिका स्थित भारत महोत्सव समिति द्वारा आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता भारतीय मूल की अमेरिकी नीलम और धर्मात्मा सरन द्वारा किया गया। बता दें कि वार्षिक मिस इंडिया यूएसए भारत के बाहर सबसे लंबे समय तक चलने वाला भारतीय कार्यक्रम है।
बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि इस प्रतियोगिता की मुख्य जज के रूप में काम किया। उनको लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें