विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेडी वेंस से बातचीत, फिर कुछ ही पल बाद चली गई नौकरी... 5 दिन में ही ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी को क्यों निकाला गया?

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:55 PM (IST)

केटी जकारिया को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव के पद से सिर्फ 5 दिन बाद हटा दिया गया, हालांकि प्रशासन ने इसे 'हटाना' नहीं बताया है।

केटी जकारिया 5 दिन में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद से हटाई गईं।

केटी जकारिया 5 दिन में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद से हटाई गईं।

HighLights

  1. केटी जकारिया 5 दिन में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव पद से हटाई गईं।

  2. ट्रंप ने खुद जकारिया के पद पर बने रहने पर सवाल उठाए थे।

  3. जेडी वेंस से मिलने के बाद जकारिया को पद से हटाया गया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव केटी जकारिया को उनके पद संभालने के सिर्फ 5 दिन बाद ही हटा दिया गया।

इंटरव्यू के दौरान वेंस ने मिलने बुलाया

केटी जकारिया व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव के तौर पर अपनी योजनाओं के बारे में 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' को इंटरव्यू दे रही थीं, तभी ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार मिलर अचानक उनके पास पहुंचे और उन्हें इंटरव्यू देने से रोक दिया।

मिलर ने उनसे कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस उनसे बात करना चाहते हैं। कुछ ही देर बाद जकारिया को नौकरी से निकाल दिया गया।

जकारिया को लेकर ट्रंप की टिप्पणी

उसी समय हेलीपैड पर मौजूद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने जकारिया से इस पद के बारे में विचार करने को कहा था।

ट्रंप ने कहा, 'मैंने उनसे पूछा कि केटी, क्या यह आपके लिए सही है? सच कहूं तो आपको इसकी जरूरत नहीं है। अगर मैं आपकी जगह होता, तो इस नौकरी के बारे में फिर से सोचता।'

विवादों और योग्यताओं पर सवाल

प्रेस सचिव के रूप में केटी जकारिया का 5 दिनों का कार्यकाल काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, उनकी पहली आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग को मीडिया की नजरों में काफी फीका माना गया।

उन्होंने लंबे समय तक खुद को एक वकील के रूप में पेश करने का दावा किया था। हालांकि बाद में रिपोर्ट्स में सामने आया कि उन्होंने अमेरिका या चीन में कभी बार परीक्षा पास नहीं की थी।

जकारिया ने फॉक्स न्यूज पर लगातार आकर अपने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन यह उनके पक्ष में नहीं रहा।

पूरी क्षमता से काम करने की कोशिश की-जकारिया

पद से हटाए जाने के बाद जकारिया ने फोन पर WSJ को बताया, ' मेरा लक्ष्य राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी लोगों की अपनी अपनी पूरी क्षमता से सेवा करना था। मैंने अपने पास मौजूद सीमित समय और जानकारी के साथ एक बेहतर ब्रीफिंग आयोजित करने की पूरी कोशिश की।'

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में जकारिया को निकाले जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा गया है कि वह ट्रंप प्रशासन में ही एक नई जिम्मेदारी निभाएंगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।