Move to Jagran APP

जज ने फेसबुक पोस्ट में खोला राज, कहा- 50 महिलाओं से बनाए यौन संबंध

70 साल के जज ने पोस्ट में दो महिलाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने आगे लिखा कि 50 महिलाओं में निजी सचिव से लेकर सीनेटर तक शामिल हैं। नील ने एक सिनेटर को अपना सच्चा और पहला प्यार बताया।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 20 Nov 2017 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2017 10:55 AM (IST)
जज ने फेसबुक पोस्ट में खोला राज, कहा- 50 महिलाओं से बनाए यौन संबंध
जज ने फेसबुक पोस्ट में खोला राज, कहा- 50 महिलाओं से बनाए यौन संबंध

वाशिंगटन, एजेंसी। हॉलीवुड के प्रख्यात फिल्म निर्माता हार्वे वीनस्टीन के खिलाफ महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला सुर्खियों में है। इस बीच अमेरिका में ओहायो सुप्रीम कोर्ट के जज ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि उनके 50 खूबसूरत महिलाओं से संबंध रहे हैं।

loksabha election banner

जज बिल ओ नील ने इसे बकायदा फेसबुक पोस्ट पर लिखा है। नील गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार भी हैं। नील ने फेसबुक पर कहा कि वह गवर्नर पद के उम्मीदवार के तौर पर अपने विरोधियों का रिसर्च टाइम कम कर देना चाहते हैं। उनके पिछले 50 साल में 50 बेहद खूबसूरत महिलाओं से यौन संबंध रहे हैं।

70 साल के जज ने पोस्ट में दो महिलाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने आगे लिखा कि 50 महिलाओं में निजी सचिव से लेकर सीनेटर तक शामिल हैं। नील ने एक सिनेटर को अपना सच्चा और पहला प्यार बताया। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर नील ने माफी मांगी। सुनने में आ रहा है कि उन्‍होंने विवादित पोस्‍ट को भी अपने फेसबुक पोस्‍ट से डिलीट कर दिया है।

नील की बातों पर न्यायिक अधिकारी भी चकित हैं। उनके सहयोगी ही कह रहे हैं कि नील का बयान महिलाओं का अपमान है। ज्ञात हो कि अमेरिका में हाल के दिनों में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। इनमें अमेरिका के कई जानेमाने नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध का विरोध करने पर बहू को घर से निकाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.