विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओहियो गवर्नर के लिए जेडी वेंस ने किया विवेक रामास्वामी का समर्थन, बोले- टैक्स कम करने और नौकरियां लाने का विजन

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:01 PM (IST)

उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो के मतदाताओं से विवेक रामास्वामी को गवर्नर चुनने की अपील की, सिनसिनाटी में एक चुनावी रैली के दौरान उनका समर्थन किया।

उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो गवर्नर पद हेतु रामास्वामी का समर्थन किया

उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो गवर्नर पद हेतु रामास्वामी का समर्थन किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने ओहियो के मतदाताओं से विवेक रामास्वामी को गवर्नर चुनने की अपील की। सिनसिनाटी में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी रामास्वामी के पक्ष में बात रखते हुए प्रापर्टी टैक्स, घर के मालिकाना हक और मैन्युफैक्चरिंग नौकरियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

तीन नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से प्रचार करते हुए वेंस ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि रामास्वामी का कारोबारी अनुभव और युवा परिवारों के लिए उनके प्रस्ताव, मतदाताओं को उनका समर्थन करने की ठोस वजह देते हैं। वेंस ने कहा, 'उन्होंने ओहियो राज्य में प्रापर्टी टैक्स कम करने की बात कही है। हम बहुत ज्यादा टैक्स देते हैं।'

उन्होंने रामास्वामी को एक ऐसे युवा पिता के रूप में पेश किया जो अन्य परिवारों को घर खरीदने में मदद करना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि ओहियो में उन लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने की जरूरत है, जो इसी राज्य में काम करते हैं और अपने बच्चों की परवरिश करते हैं। विवेक के पास ऐसे विचार हैं, जिनसे हम ओहियो राज्य में फिर से अच्छी नौकरियां वापस ला सकते हैं।

(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)