G20Summit: इवांका ट्रंप बोलीं, महिलाओं को आर्थिक समानता मिले तो अर्थव्यवस्था में आएगा बूम
G20Summit में महिला सशक्तीकरण पर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दुनिया के नेताओं ने भाग लिया। नेताओं ने पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता को कम करने पर जोर दिया।
ओसाका, एजेंसी। G20Summit में शनिवार को महिला सशक्तीकरण पर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दुनिया के नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान मेजबान देश जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सभी सदस्य देशों के नेताओं ने वित्तीय एवं अन्य आर्थिक क्षेत्रों में पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता को कम करने पर जोर देते हुए महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया।
#G20 leaders at event on women empowerment in Osaka, Japan pic.twitter.com/ryvj9REw4q
— ANI (@ANI) June 29, 2019
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस में सलाहकार इवांका ट्रंप ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं को आर्थिक समानता मिल जाए तो साल 2025 तक दुनिया की अर्थव्यवस्था बढ़ कर 28 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। इवांका ट्रंप ने महिलाओं की स्थिति में सुधार करने को बेतहर आर्थिक नीति करार दिया। नीदरलैंड की महरानी और समेकित आर्थिक विकास पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत मैक्सिमा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए असमानता की खाई को भरना जरूरी है।
#G20 leaders participate in event on women empowerment in Osaka, Japan pic.twitter.com/Jijb5IwXcb— ANI (@ANI) June 29, 2019
महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भाग लिया। बता दें कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय नेताओं का मंच है। इसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। जापान के ओसाका में आयोजित होने वाला सम्मेलन जी-20 का 14वां संस्करण है। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। पीमए मोदी ने शनिवार को दुनिया के कई नेताओं के साथ व्यापार और रक्षा, सुरक्षा के मसले पर बातचीत की।