विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं ईरान की हर लिस्ट में टॉप पर, रची जा रही हत्या की साजिश', ट्रंप का बड़ा दावा

Published: Wed, 08 Jul 2026 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2026 07:06 AM (IST)

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान उनकी ...और पढ़ें

'ईरान मुझे मारने की साजिश रच रहा है'- ट्रंप (फोटो- रॉयटर)

'ईरान मुझे मारने की साजिश रच रहा है'- ट्रंप (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. आज अमेरिका ने ईरान के करीब 80 ठिकानों पर हमला किया है

  2. ईरान ने जवाब में बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आज अमेरिका ने ईरान के करीब 80 ठिकानों पर हमला कर दिया। वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ट्रंप ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान उनकी हत्या की साजिश रच रहा है, साथ ही कहा कि वह ईरान की हर हिट लिस्ट में शामिल हैं।

ट्रंप ने नाटो शिखर सम्मेलन के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे अमेरिकी नेता को खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी हर लिस्ट में हूं। अब तक मुझे थोड़ी किस्मत का साथ मिला है, लेकिन शायद यह हमेशा नहीं चलेगा। वे बुरे और बीमार लोग हैं, हमें इस कैंसर से छुटकारा पाना होगा।

ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि तेहरान के साथ अमेरिका का समझौता (एमओयू) अब खत्म हो गया है। यह बयान ईरान पर अमेरिका के ताजा हमलों के कुछ घंटों बाद आया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी बलों ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार इंस्टॉलेशन और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की 80 से ज्यादा छोटी नावों पर हमले किए। इन हमलों का मकसद हॉर्मुज में नागरिक जहाजों पर ईरानी हमलों का जवाब देना था।

ईरानी राज्य मीडिया ने बताया कि हमलों में बंदर महशहर में एक आईआरजीसी सदस्य की मौत हो गई। बूशहर (जहां ईरान का न्यूक्लियर पावर प्लांट कॉम्प्लेक्स है) समेत कई जगहों पर विस्फोट की खबरें आईं।

ईरान ने जवाब में बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। बहरीन में अमेरिकी नेवी का फिफ्थ फ्लीट तैनात है, जबकि कुवैत में अमेरिकी थलसेना के सैनिक हैं। कुवैती अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ईरान की दो बैलिस्टिक मिसाइलें और 13 ड्रोन को नष्ट कर दिया।