विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान को मिली संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने की अनुमति, लग्जरी खरीदारी पर रहेगा बैन

Published: Fri, 18 Sep 2026 05:41 AM (IST)

अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अनुमति दी गई है।

ईरान को मिली संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने की अनुमति

ईरान को मिली संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने की अनुमति

HighLights

  1. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल यात्रा प्रतिबंधों के अधीन होगा

  2. अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के बावजूद ईरानी प्रतिनिधिमंडल को वीजा जारी कर दिए गए हैं

रॉयटर, न्यूयॉर्क। अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए एक ईरानी प्रतिनिधिमंडल को अनुमति दी गई है।

दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के बावजूद इस प्रतिनिधिमंडल को वीजा जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को दी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल यात्रा प्रतिबंधों के अधीन होगा। हमारी नीति के अनुसार इस प्रतिनिधिमंडल को विलासिता और अन्य वस्तुओं की खरीद पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। यह प्रतिनिधिमंडल पिछले वर्ष की तुलना में छोटा है।

रूस-चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया वीटो

रूस और चीन ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका के उस प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया, जिसमें ईरान पर लगे प्रतिबंधों की निगरानी जारी रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों को अधिकृत करने का प्रविधान था।

ये प्रतिबंध ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पिछले साल फिर से लागू किए गए थे। इनमें ईरान की विदेश में संपत्तियों को फ्रीज करना, हथियार सौदों पर रोक और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर दंड शामिल हैं। 2015 के परमाणु समझौते के ‘स्नैपबैक’ प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने 27 सितंबर 2025 को इन प्रतिबंधों को फिर लागू किया था।