Move to Jagran APP

Instagram: फिर से इंस्टाग्राम हुआ डाउन, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़; यूजर्स ने लिए खूब मजे

सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम एकबार फिर डाउन हो गया। नई रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन यूजर्स ने दावा किया कि फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम डाउन है। दुनियाभर के यूजर्स ने ट्वीट कर इंस्टाग्राम के डाउन होने की सूचना दी है।

By AgencyEdited By: Amit SinghPublished: Fri, 23 Sep 2022 05:50 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 05:50 AM (IST)
Instagram: फिर से इंस्टाग्राम हुआ डाउन, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़; यूजर्स ने लिए खूब मजे
फिर से इंस्टाग्राम हुआ डाउन लोगों ने लिए मजे

वाशिंगटन, एएनआई: सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम एकबार फिर डाउन हो गया। नई रिपोर्ट के अनुसार ऑनलाइन यूजर्स ने दावा किया कि फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम डाउन है। दुनियाभर के यूजर्स ने ट्वीट कर इंस्टाग्राम के डाउन होने की सूचना दी है।

loksabha election banner

9to5Mac के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम इन दिनों कुछ दिक्कतों का सामना कर रहा है। पूरे विश्व के यूजर्स ने फीड के काम नहीं करने कि शिकायतें की हैं। साथ मैसेजिंग को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। DownDetector के मुताबिक, इंस्टाग्राम भारतीय समय अनुसार रात के 10 बजे डाउन हुआ था। डाउनडेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 66 फीसदी यूजर्स ने ऐप क्रैश होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं करीब 24 फीसदी ने सर्वर कनेक्शन को लेकर और बाकी 10 प्रतिशत ने लॉग इन को लेकर मुश्किल होने की बात कही।

ट्विटर पर हो रही शिकायत

नेटिज़न्स ने ट्विटर पर आउटेज की रिपोर्ट करने के लिए कई मीम्स, फोटो और अपने फीड की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर की। बता दें कि कुछ महीनों से इंस्टाग्राम को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद ट्विटर पर कई यूजर्स ने अपनी शिकायते साझा की है। इससे तहत सोमवार रात से फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के आउटेज के बारे में जानकारी मिली है।                                                                                                                                                                                             


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.