90 मिनट में 2 सहेलियों की हत्या, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार
कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की एक महिला को अपनी दो सहेलियों की 90 मिनट के भीतर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
-1789214600632_m.webp)
कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला ने 90 मिनट में की दो सहेलियों की हत्या (फाइल फोटो)
पीटीआई, ह्यूस्टन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो सहेलियों की हत्या के आरोप में भारतीय मूल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने एक को चाकू मारा और दूसरे को कार से कुचल दिया।
32 वर्षीय अनिला बेबी ने अपनी दो सहेलियों, ऐन मैरी मैथ्यू और अंजना हरि की लगभग 90 मिनट के अंतराल में अलग-अलग हमलों में हत्या कर दी, जिनकी हत्या हुई वे केरलम से थीं।
हत्याएं 28 अगस्त को सैन जोस और मिलपिटास में हुईं, जो कैलिफोर्निया के दो शहर हैं और 20 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित हैं।
जांचकर्ताओं ने दोनों हत्याओं की जांच के बाद उनका संबंध अनिला बेबी से पाया।बेबी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया और शुरू में उस पर मिलपिटास हत्या का आरोप लगाया गया।
हालांकि, आठ सितंबर को अभियोजकों ने मैथ्यू की हत्या के मामले में भी आरोप लगाया। पुलिस घटना के उद्देश्य और परिस्थितियों की अभी भी जांच की जा रही है।
उसे गुरुवार को सांता क्लारा काउंटी अदालत में पेश किया गया और 17 नवंबर को फिर से पेश होना है, जब उसे अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। उसे दोषी पाए जाने पर 50 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
