विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका: शादी के कुछ ही घंटे बाद हेलीकॉप्टर क्रैश में भारतीय मूल के पायलट की मौत, बाल-बाल बची पत्नी

Published: Mon, 01 Jun 2026 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2026 12:52 PM (IST)

अमेरिका के जॉर्जिया में शादी के कुछ ही घंटों बाद एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी ...और पढ़ें

हेलिकॉप्टर क्रैश में भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी की मौत

हेलिकॉप्टर क्रैश में भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी की मौत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के जॉर्जिया में शादी कुछ ही घंटों बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। 26 वर्षीय डेव फिजी डेल्टा एयर लाइन्स के पायलट थे, जिनका परिवार मूल रूप से केरल का रहने वाला है, अपनी दुल्हन के साथ हनीमून पर जा रहे थे, तभी उनका रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर शादी के वेन्यू डॉसनविले के पास क्रैश हो गया।

अटलांटा न्यूज फर्स्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर का पायलट भी इस दुर्घटना में मारा गया, जिसका नाम अधिकारियों ने अभी तक जारी नहीं किया है। डेव फिजी की पत्नि जेसनी दुर्घटना में बच गईं, जो पेशे से एक नर्स हैं, जिनका अटलांटा के अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

खुशी के बाद पसरा मातम

अटलांटा न्यूज फर्स्ट के अनुसार, डेव के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कि मेरा बेटा बहुत खुश था। डेव ने शुक्रवार को जेसनी से शादी की थी, जिनसे उनकी मुलाकात दस साल पहले न्यू टेस्टामेंट चर्च में हुई थी। डॉसनविले में द रेवियर में हुए इस जोड़े की शादी में लगभग 400 मेहमान शामिल हुए थे।

शादी के रिसेप्शन के बाद नवविवाहित जोड़ा रॉबिन्सन R66 हेलीकॉप्टर में सवार होकर डेकालब-पीचट्री हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ, जो जॉर्जिया का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। यह उड़ान इस जोड़े के लिए एक विशेष विदाई थी, इससे पहले कि वे अटलांटा शहर के एक होटल में रात बिताते। जिससे पहले माउंट वर्नोन ड्राइव के पास डॉसन काउंटी के एक दूरदराज के जंगली इलाके में क्रैश हो गया।

डेव की उड़ान को लेकर चिंताएं

जॉर्ज फिजी ने बताया कि दुर्घटना के बाद अधिकारियों को हेलीकॉप्टर का पता लगाने में थोड़ा समय लगा। इस दौरान, जेसनी को चोटें और खरोंचें आई थीं, लगभग छह घंटे तक हेलीकॉप्टर के मलबे में फंसी रहीं, जब तक कि बचाव दल ने उन्हें ढूंढ नहीं लिया।

जॉर्ज फिजी ने कहा, "उसने बताया कि जब वह जागी, तो उसने देखा कि मेरा बेटा डेव उसकी गोद में सिर रखकर लेटा हुआ है। उसने डेव के शरीर पर खून देखा, और तब तक उसका शरीर पूरी तरह से ठंडा पड़ चुका था। वह एक नर्स है, इसलिए उसे समझ आ गया था कि डेव अब इस दुनिया में नहीं रहा। वह पूरी तरह से टूट चुकी है, लेकिन अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है।"

जॉर्ज फिजी ने कहा कि डेल्टा एयर लाइन्स में फर्स्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत डेव को उड़ान भरने से पहले मौसम को लेकर कुछ चिंताएं थीं। चूंकि मेरा बेटा एक पायलट था, इसलिए उसने पायलट से कहा कि विजिबिलिटी बिल्कुल नहीं है, और जब विजिबिलिटी इस तरह बिल्कुल न हो, तो हम कभी उड़ान नहीं भरते, लेकिन रॉबिन्सन R66 के पायलट ने कथित तौर पर उनसे कहा कि वे ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के आसमान में फटा उल्कापिंड, धमाके से हिले घर