विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में 93 मिलियन डॉलर की मेडिकेयर धोखाधड़ी, भारतीय मूल का आरोपी भगोड़ा घोषित

Published: Mon, 14 Sep 2026 04:22 PM (IST)

भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अमेरिका में मेडिकेयर हेल्थकेयर स्कीम से 93 मिलियन डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप में भगोड़ा घोषित किया गया है।

अमेरिका में 93 मिलियन डॉलर की मेडिकेयर धोखाधड़ी।  (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

अमेरिका में 93 मिलियन डॉलर की मेडिकेयर धोखाधड़ी। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)

HighLights

  1. भारतीय मूल का व्यक्ति मेडिकेयर धोखाधड़ी में भगोड़ा घोषित।

  2. 93 मिलियन डॉलर के झूठे जेनेटिक टेस्ट क्लेम किए गए।

  3. आरोपी मोहम्मद खदीर खान हैदराबाद, भारत में होने की आशंका।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जेनेटिक टेस्ट के लिए झूठे क्लेम करके मेडिकेयर हेल्थकेयर स्कीम से 93 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी के आरोप में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को भगोड़ा घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, माना जा रहा है कि मोहम्मद भारत के हैदराबाद में है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि खदीर खान मोहम्मद ने अगस्त 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच डॉक्टरों की निजी पहचान की जानकारी का इस्तेमाल उनकी जानकारी या सहमति के बिना क्लेम सबमिट किए या अन्य लोगों से करवाए। उन लाभार्थियों के लिए जेनेटिक टेस्ट के क्लेम सबमिट किए, जिनका उन डॉक्टरों के साथ इलाज का कोई संबंध नहीं था।

धोखाधड़ी के दौरान, मोहम्मद ने लगभग 93 मिलियन अमेरिकी डॉलर के फर्जी मेडिकेयर क्लेम जमा किए, जिससे 65 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पेमेंट हुआ। सिर्फ 2023 में 10 दिनों की अवधि के दौरान, मेडिकेयर ने उन क्लेम के बदले लगभग 13 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पेमेंट किया।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा, "ये टेस्ट डॉक्टरों ने नहीं लिखवाए थे और लाभार्थियों की देखभाल में इनका इस्तेमाल नहीं किया गया था।"

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)