यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Starbucks New CEO: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन होंगे स्टारबक्स के नए सीईओ
अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। ...और पढ़ें

वाशिंगटन, एजेंसियां: अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। नरसिम्हन एक अक्टूबर से हॉवर्ड शुल्त्स की जगह स्टारबक्स के सीईओ का पद संभालेंगे।
कई नामी कंपनियों में कर चुके हैं काम
55 वर्षीय नरसिम्हन ने Lysol और Enfamil बेबी फॉर्मूला के निर्माता, यूके स्थित रेकिट बेंकिजर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, स्टारबक्स बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन ने कहा कि, कंपनी का मानना है कि हमें अपने अगले सीईओ के रूप में एक असाधारण व्यक्ति मिला है। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में कई उल्लेखनिय काम किए हैं।
एक अक्टूबर से ज्वाइन करेंगे स्टारबक्स
स्टारबक्स की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि नरसिम्हन लंदन से सिएटल शिफ्ट होंगे। जिसके बाद वो एक अक्टूबर से स्टारबक्स को सीईओ के तौर पर ज्वाइन करेंगे। हॉब्सन ने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि स्टारबक्स के बोर्ड ने नरसिम्हन की सहायता के लिए शुल्त्स को अप्रैल 2023 तक अंतरिम सीईओ के रूप में बने रहने के लिए कहा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, नरसिम्हन सीईओ की भूमिका ग्रहण करेंगे और एक अप्रैल को कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे।
कई जिम्मेदारियों का करेंगे निर्वाहन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, नरसिम्हन विश्व की सबसे बड़ी कॉफी श्रृंखला कंपनी में सीईओ के तौर पर कई जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे पहले, वो रेकिट बेंकिजर ग्रुप ने एक बयान जारी कर बताया था कि उसके सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन तीन साल के लंबे कार्यकाल के बाद सितंबर के अंत में अपना पद छोड़ देंगे।
