Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan: भगवान राम के रंग में रंगा अमेरिका, भारतीयों ने लहराया भगवा

भारतीय लोगों ने वॉशिंगटन डीसी में ऐसे खुशी जाहिर करते हुए भगवा झंडा लहराया और जय श्री राम के नारे भी लगाए।

By Manish PandeyEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:56 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:56 AM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: भगवान राम के रंग में रंगा अमेरिका, भारतीयों ने लहराया भगवा
Ram Mandir Bhumi Pujan: भगवान राम के रंग में रंगा अमेरिका, भारतीयों ने लहराया भगवा

वाशिंगटन, एजेंसी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन से पहले पूरा अमेरिका भगवान राम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसके लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जोरदार तैयारी की है। भारतीय-एमेरिकी लोगों ने वॉशिंगटन डीसी में ऐसे खुशी जाहिर करते हुए भगवा झंडा लहराया और जय श्री राम के नारे भी लगाए।

loksabha election banner

अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस शुभ अवसर पर अमेरिका के मंदिरों में विशेषष पूजा और प्रार्थनाएं की जाएंगी। इस दौरान राम मंदिर की थ्री-डी छवियां दिखाने वाली झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी। भारतीय समुदाय के लोगों का कहना है कि वे दीप भी जलाएंगे।

वाशिंगटन डीसी और उसके आसपास एलईडी डिस्प्ले वाली झांकी कैपिटल हिल एवं व्हाइट हाउस के आसपास जाएगी। हिदू मंदिर एग्जीक्यूटिव्स कांफ्रेंस और हिदू मंदिर प्राइस्ट्स कांफ्रेंस ने तो पूरे अमेरिका में सामूहिक प्रार्थना करने की अपील की है।

न्यूयॉर्क में भी हिदू समुदाय ने जश्न की तैयारी की है। इस दिन प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर की विशाल होर्डिंग्स पर भगवान राम की तस्वीरें और राम मंदिर की थ्री-डी छवियां दिखाई जाएंगी। जाने-माने सामुदायिक नेता जगदीश सेवानी ने बताया कि इसके लिए विशाल एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन की व्यवस्था की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.