Move to Jagran APP

भारतीय पर्यावरण अर्थशास्त्री पवन सुखदेव टायलर पुरस्कार के लिए नामित

पर्यावरण को क्षति के आर्थिक परिणामों और नुकसान की ओर कॉरपोरेट एवं राजनीतिक नीति निर्माताओं का ध्यान आकृष्ट करने के उनके कार्य के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा गया है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 11:35 PM (IST)
भारतीय पर्यावरण अर्थशास्त्री पवन सुखदेव टायलर पुरस्कार के लिए नामित
भारतीय पर्यावरण अर्थशास्त्री पवन सुखदेव टायलर पुरस्कार के लिए नामित

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। प्रख्यात भारतीय पर्यावरण अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के सद्भावना दूत पवन सुखदेव को 'हरित अर्थव्यवस्था' पर उनके अभूतपूर्व कार्य के लिए 2020 का टायलर पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार को पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार माना जाता है। सुखदेव (59), संरक्षण जीवविज्ञानी ग्रेशन डेली के साथ यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। पर्यावरण को क्षति के आर्थिक परिणामों और नुकसान की ओर कॉरपोरेट एवं राजनीतिक नीति निर्माताओं का ध्यान आकृष्ट करने के उनके कार्य के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा।

loksabha election banner

दोनों लोग एक मई को यहां एक निजी कार्यक्रम में यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे। प्रत्येक को एक स्वर्ण पदक दिया जाएगा और वे दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि साझा करेंगे। इसकी घोषणा सेामवार को की गई।

सुखदेव यूएनईपी की हरित अर्थव्यवस्था पहल के प्रमुख एवं विशेष सलाहकार रह चुके हैं। वह अभी व‌र्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के प्रमुख के रूप में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा,'यह पुरस्कार समान रूप से यूएनईपी और जीवंत एवं सक्रिय 'पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता की अर्थव्यवस्था' (TEEB) को मान्यता है।' टीईईबी यूएनईपी की मेजबानी वाला एक वैश्विक अध्ययन है। यह पुरस्कार यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलीफोर्निया की ओर से दिया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.