विदेश नीति विशेषज्ञ रिचर्ड रोसो बोले- रक्षा के मोर्चे पर भारत-अमेरिका आ रहे करीब
विदेश नीति विशेषज्ञ रिचर्ड रोसो के अनुसार सुरक्षा के मोर्चे पर एशिया में बढ़ते खतरों को लेकर भारत-अमेरिका और करीब आ रहे हैं।
वॉशिंगटन, एएनआइ। विदेश नीति विशेषज्ञ रिचर्ड रोसो के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में समृद्ध भारतीय प्रवासी डोनाल्ड ट्रम्प के लिए आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए राजनीतिक दान देने का एक बड़ा लक्ष्य हो सकते है। यूएस-इंडिया पॉलिसी स्टडीज, सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के रिचर्ड रोसो ने एएनआइ को बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 4 मिलियन भारतीय प्रवासी एक बढ़ता हुआ समुदाय है जो काफी समृद्ध हैं।
ट्रम्प की यात्रा के संभावित परिणाम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए कोई मिनी व्यापार सौदा होगा, लेकिन लगता नहीं कि ऐसा कुछ होने वाला है। लेकिन आपको व्यापार सौदों के लिए कुछ विकल्प देखना चाहिए जहां भारत रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में संयुक्त राज्य अमेरिका से नई खरीद की घोषणा करने जा रहा है।
उन्होंने कहा किमुझे लगता है कि सुरक्षा के मोर्चे पर एशिया में बढ़ते खतरों को लेकर भारत-अमेरिका और करीब आ रहे हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा संबंधों पर उन्होंने कहा, '20 साल पहले संयुक्त राज्य अमेरिका की भारत में शून्य रक्षा बिक्री थी और अब वो 17 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच गई है।'
दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर तनाव
बता दें कि दोनों देशों के बीच व्यापार के मोर्चे पर तनाव पिछले साल जून में सामने आया था, जब ट्रम्प ने भारत से तरजीही व्यापार विशेषाधिकार रद्द कर दिया था। इसके जवाब में भारत ने बादाम और सेब सहित 28 अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाया था।
ट्रंप का पहला आधिकारिक भारत दौरा
फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज अहमदाबाद आने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने परिवार और एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लगभग 36 घंटे तक भारत में रहेंगे। वे अपने प्रवास के दौरान अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली जाएंगे। यह ट्रंप की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।