Move to Jagran APP

Video: 'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे' गाने पर जमकर थिरके भारतीय और अमेरिकी सैनिक, जानें कौन है बदलूराम

अमेरिका के मैककॉर्ड स्थित जॉइंट बेस लेविस में भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने युद्धाभ्यास के दौरान बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है पर जमकर डांस किया।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 03:56 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 03:56 PM (IST)
Video: 'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे' गाने पर जमकर थिरके भारतीय और अमेरिकी सैनिक, जानें कौन है बदलूराम
Video: 'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे' गाने पर जमकर थिरके भारतीय और अमेरिकी सैनिक, जानें कौन है बदलूराम

वॉशिंगटन,एएनआइ। अमेरिका के मैककॉर्ड स्थित जॉइंट बेस लेविस में भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने असम रेजिमेंट के मार्चिंग गीत 'बदलूराम का बदन जमीन के नीचे है' पर जमकर डांस किया। दरअसल, भारत और अमेरिकी सेना के बीच 19वें संयुक्‍त युद्धाभ्‍या चल रहा है। इसी दौरान दोनों देशो के सैनिकों ने डांस किया है। 

loksabha election banner

ये गाना सुनने में तो अच्छा लगता ही है। इस गाने की कहानी भी काफी प्ररणादायक है। दरअसल, ये गाना शहीद राइफलमैन बदलूराम को समर्पित है। राइफलमैन बदलूराम द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौरान जापानी सेना के साथ संघर्ष करते शहीद हो गए थे। बदलूराम के शहीद होने के बाद उनका जो क्वार्टर मास्टर था वह उनका नाम हटाना भूल गया था साथ ही उसने इसकी जानकारी सेना को भी नहीं दी थी। इसलिए लगातार उनके नाम से राशन आता ही रहा। 

रेजिमेंट के लिए काम आया राशन 
बाद में यही अतिरिक्त राशन उनकी रेजीमेंट के लिए काम आता रहा। द्वितीय विश्‍व युद्ध के वक्त जापानी सेना ने भारतीय जवानों की सप्लाई काट दी। ऐसे में भारतीय बटैलियन ने बदलूराम के नाम से आए राशन से चलाया। पूरे युद्ध के लिए यह अतिरिक्‍त राशन निर्णायक साबित हुआ। बाद में भारतीय सेना ने सप्लाइ लाइन बहाल की। मरने के बाद भी अपने बटैलियन की मदद करने वाले बदलूराम की याद में गीत बनाया। 

70 सालों से ये गीत गा रहा है असम रेजीमेंट 
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 70 सालों से असम रेजिमेंट गीत गा रहा है। असम रेजीमेंट के शिलांग स्थित केंद्र में कसम परेड के नए रंगरूट बदलूराम का बदन जमीन के नीचे रहता है गाना गाते हैं और डांस करते हैं। दरअसल, इस गीत के बोल अमेरिका के मार्चिंग सॉन्‍ग 'जॉन ब्राउन बॉडी' से प्रेरित हैं। अमेरिका में जब गृह युद्ध चल रहा था उस वक्त ये गीत काफी मशहूर हुआ था। 

कुछ ऐसे है गीत के बोल 

एक खूबसूरत लड़की थी... 
उसको देख के राइफलमैन... 
चिंदी खींचना भूल गया... 
हवलदार मेजर देख लिया... 
उसको पिट्टू लगाया... 
बदलूराम एक सिपाही था... 
जापान वॉर में मर गया... 
क्‍वॉर्टर मास्‍टर स्‍मार्ट था... 
उसने राशन निकाला... 
बदलूराम का बदन जमीन के नीच रह गया... 
तो हमें उसका राशन मिलता है... 
शाबाश...हल्‍लेलुजाह... 
तो हमें उसका राशन मिलता है... 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.