Move to Jagran APP

अमेरिकी-भारतीयों ने पोटोमैक नदी के किनारे मनाया छठ, भक्तों ने सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ एक प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार है जो ज्यादातर बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में मनाया जाता है। त्योहार के दौरान लोग उपवास करते हैं नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य देव की पूजा कर उनसे प्रार्थना करते हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 10:37 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:36 AM (IST)
अमेरिकी-भारतीयों ने पोटोमैक नदी के किनारे मनाया छठ, भक्तों ने सूर्य को दिया अर्घ्य
COVID-19 दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका में मना छठ

वाशिंगटन, पीटीआइ। हिंदूओं के धार्मिक त्योहार छठ पूजा का शनिवार को समापन हो चुका है। भारत ही नहीं अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया। अमेरिका में रह रहे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग COVID-19 दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा पर पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान देश में विभिन्न जल निकायों पर लोगों की भीड नजर आई। हालांकि कोरोना महामारी के कारण काफी कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले, कुछ ने अपने घर पर ही छठ पूजा मनाई। सैकड़ों भारतीय-अमेरिकीयों ने जूम और सोशल मीडिया पर शुक्रवार को सूर्यास्त और शनिवार को सूर्योदय देखते हुए पूजा की।

loksabha election banner

छठ, एक प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार है, जो ज्यादातर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्यों में मनाया जाता है। त्योहार के दौरान लोग उपवास करते हैं, नदियों में स्नान करते हैं और सूर्य देव की पूजा कर उनसे प्रार्थना करते हैं। चार दिवसीय उत्सव का समापन इस वर्ष शनिवार की सुबह हुआ।

कृपा सिंह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं जो अपनी पत्नी अनीता के साथ, 2006 से वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर में पोटोमैक नदी के तट पर छठ पूजा मना रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जल निकायों पर सिर्फ 25 लोगों की उपस्थिति की ही अनुमति दी गई थी, जिसमें लोग शारीरिक दूरी बनाए हुए थे। छठ पूजा देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर आने वाले अतिरिक्त लोगों ने महामारी के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पोटोमैक नदी के तट पर दूर से पूजा देखी।'

सिंह ने कहा, 'खरना से लेकर सुबह के अर्घ्य तक की पूरी श्रृंखला का जूम और फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट किया गया था। यह आयोजन उन लोगों के लिए किया गया था जो महामारी के कारण अपने परिवारों के साथ नहीं थे। नेपाल के मोहन यादव, धर्मेंद्र ठाकुर और विजय सिंह जैसे लोगों ने लाइव टेलीकास्ट को समन्वित करने में मदद की।'

बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने न्यू जर्सी में थॉम्पसन पार्क, मोनरो में अपनी लगातार चौथी छठ पूजा मनाई, जिसमें न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल और उप महावाणिज्य मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने भाग लिया। जायसवाल ने कहा कि मातृ भूमि के लिए प्यार और स्नेह को देखना बहुत अच्छा है।

BJANA के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने कहा, 'हम हमेशा से ही बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में छठ को इतनी श्रद्धा के साथ मनाते आ रहे हैं। एक बार अमेरिका में हम सब छठ के दौरान अपने घर को विशेष रूप से याद करते हैं।'

वंदना कुमार ने कहा, 'अपनी जड़ों से दूर रहना और न्यू जर्सी में छठ पूजा मनाना हमारे लिए एक सपने जैसा है। हम BJANA और सभी व्रतियों (उपवासियों) के छठ पूजा के लिए प्रयासों के लिए आभारी हैं।' आलोक कुमार ने कहा, 'छठ का चिकित्सा और धार्मिक महत्व है। जापानी सेल बायोलॉजिस्ट योशिनोरी ओहसुमी ने अपने शोध के लिए चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जीता कि कैसे कोशिकाएं अपनी सामग्री को रीसायकल और नवीनीकृत करती हैं जो छठ महापर्व से बहुत जुड़ा हुआ है।'

सुषमा सिंह ने कहा, 'मैंने पहली बार अमेरिका में छठ पूजा मनाई है और मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं भारत में नहीं हूं।' नीतू और संजय प्रसाद ने कहा, 'भव्यता और उत्सव भारत में मनाए जाने वाले तरीके से कम नहीं था। और सबसे अच्छा हिस्सा अधिक से अधिक लोग हर साल इससे जुड़ रहे हैं। यह एक संकेत है कि हम अपनी जड़ों और संस्कृति के अधिक करीब हो रहे हैं।'

ड्राइव-थ्रू प्रसाद वितरण में शामिल विनीता कुमार ने कहा कि छठ भारतीय संस्कृति का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। पेंसिल्वेनिया, फ्लोरिडा और टेक्सास में भी छठ पूजा मनाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.