Move to Jagran APP

जलवायु परिवर्तन पर बने नए सलाहकार समूह में युवा भारतीय को मिली जगह

अर्चना सोरेंग विश्व के उन छह अन्य युवा जलवायु नेताओं के साथ शामिल होंगी जिन्हें गुतेरस ने जलवायु परिवर्तन पर युवा सलाहकार समूह के लिए नामित किया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 03:01 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 03:01 PM (IST)
जलवायु परिवर्तन पर बने नए सलाहकार समूह में युवा भारतीय को मिली जगह
जलवायु परिवर्तन पर बने नए सलाहकार समूह में युवा भारतीय को मिली जगह

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। भारत की एक जलवायु कार्यकर्ता को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने अपने नए सलाहकार समूह में शामिल करने के लिए नामित किया है। इस समूह में वह युवा नेता शामिल हैं, जो बिगड़ते जलवायु संकट से निपटने के लिए समाधान और दृष्टिकोण उपलब्ध कराएंगे।

loksabha election banner

अर्चना सोरेंग विश्व के उन छह अन्य युवा जलवायु नेताओं के साथ शामिल होंगी जिन्हें गुतेरस ने जलवायु परिवर्तन पर युवा सलाहकार समूह के लिए नामित किया है। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सोरेंग वकालत एवं अनुसंधान में अनुभवी हैं और वह स्वदेशी समुदायों पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण, संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए काम कर रही हैं।                                                                                     

सोरेंग ने कहा, 'हमारे पूर्वज अपने पारंपरिक ज्ञान एवं प्रथाओं से युगों से जंगल एवं प्रकृति को बचा रहे हैं। अब हमारी बारी है कि हम जलवायु संकट से निपटने में अग्रिम मोर्चे पर काम करें। अर्चना ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से नियामक प्रशासन (रेगुलेटरी गर्वनेंस) की पढ़ाई की है। वह संस्थान के छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष भी रही हैं। 18 से 28 वर्ष के युवा कार्यकर्ता संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को बिगड़ते जलवायु संकट से निपटने के लिए वैश्विक कार्य एवं लक्ष्य को गति देने के लिए नियमित रूप से सलाह देंगे।                                            


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.