विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PAX Silica क्या है, अमेरिका क्यों शामिल करना चाहता है भारत को इसमें; ये है ट्रंप का प्लान

Published: Sun, 08 Feb 2026 08:00 PM (IST)

अमेरिका ने भारत को पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। अमेरिकी विदेश उप मंत्री जैकब ...और पढ़ें

Pax Silica में भारत को शामिल करना चाहता है अमेरिका (फोटो-रॉयटर्स)

Pax Silica में भारत को शामिल करना चाहता है अमेरिका (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका ने कहा कि भारत को पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए बेहद खुशी है। वह जल्द ही भारत सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। नई दिल्ली के साथ संबंधों में बहुत सकारात्मक गति है।

अमेरिकी विदेश उप मंत्री (अर्थशास्त्र मामले) जैकब हेलबर्ग ने मानव प्रतिभा की विशालता के मामले में कहा कि भारत शायद पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा देश है जो युवा, तकनीकी रूप से प्रशिक्षित प्रतिभा की मात्रा के मामले में चीन को टक्कर दे सकता है।

पैक्स सिलिका में शामिल होगा भारत

अमेरिकी विदेश उप मंत्री (अर्थशास्त्र मामले) जैकब हेलबर्ग ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, 'हम भारत को पैक्स सिलिका में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर बहुत उत्साहित हैं और मैं अगले कुछ हफ्तों में भारत सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर के लिए भारत की यात्रा करूंगा।'

अमेरिका ने पिछले साल दिसंबर में 'पैक्स सिलिका' लॉन्च किया, जो एक रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य एक सुरक्षित, समृद्ध और नवाचार संचालित सिलिकॉन आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करना है, जिसमें महत्वपूर्ण खनिज और ऊर्जा इनपुट से लेकर उन्नत निर्माण, सेमीकंडक्टर्स, एआइ अवसंरचना और लॉजिस्टिक्स शामिल हैं।

पैक्स सिलिका में शामिल देश

'पैक्स सिलिका पहल' के हस्ताक्षरकर्ताओं में ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, इजरायल, जापान, कतर, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ब्रिटेन शामिल हैं। भारत को पैक्स सिलिका पहल के प्रारंभिक समूह में शामिल नहीं किया गया था।

हेलबर्ग ने कहा, 'पैक्स सिलिका दिसंबर में लॉन्च किया गया था, जनवरी तक अमेरिका ने भारत के पैक्स सिलिका में शामिल होने के बारे में विचार-विमर्श कर लिया था। इसलिए हम भारत के साथ अपने साझेदारों के साथ चीजों के सकारात्मक दिशा में बढ़ने की गति से बहुत खुश हैं।'

भारत-अमेरिका के बीच अच्छे संबंध

हेलबर्ग ने आगे कहा, 'भारत में बड़े पैमाने पर खनन और प्रसंस्करण संचालन करता है, जो आपूर्ति श्रृंखला पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता रखते हैं। इसलिए हमारे पास भारत के साथ साझेदारी करने के लिए बहुत सा क्षेत्र है।'

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत रिश्तों पर हेलबर्ग ने कहा, 'हम भारत को बहुत सकारात्मक रूप से देखते हैं और राष्ट्रपति ट्रंप का नरेंद्र मोदी के साथ बेहतर संबंध हैं।'

हेलबर्ग की व्यापार समझौते के बारे में टिप्पणी भारत और अमेरिका द्वारा एक संयुक्त बयान जारी करने के कुछ घंटे पहले आई, जिसमें कहा गया कि दोनों पक्षों ने आपसी लाभकारी व्यापार के लिए एक अंतरिम समझौते के ढांचे पर पहुंच गए हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- अमेरिका में TV एंकर की मां का अपहरण, बेटी की अपराधियों से अपील- जितने चाहे पैसे ले लो