Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र विकास योजना में आमूल-चूल बदलाव, भारत ने किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कहा कि नए बदलावों से राष्ट्रीय स्वामित्व के जरिये विकास के नए युग का रास्ता तैयार होगा।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 06:54 PM (IST)
संयुक्त राष्ट्र विकास योजना में आमूल-चूल बदलाव, भारत ने किया समर्थन
संयुक्त राष्ट्र विकास योजना में आमूल-चूल बदलाव, भारत ने किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र/आइएएनएस। भारत ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में आमूल-चूल बदलाव का समर्थन किया है। नई व्यवस्था के तहत सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए संयुक्त राष्ट्र दुनियाभर में 129 रेजिडेंट को-आर्डिनेटर नियुक्त करेगा। जिन देशों में ये रेजिडेंट को-आर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे, वहां पर वे संयुक्त राष्ट्र के सबसे बड़े प्रतिनिधि होंगे। उस देश में तैनात विश्व संस्था के सभी प्रतिनिधि रेजिडेंट को-आर्डिनेटर को रिपोर्ट करेंगे। महासभा ने गुरुवार को प्रस्तावित सुधारों को हरी झंडी दे दी।

prime article banner

नई योजना के तहत किसी देश में संयुक्त राष्ट्र की ज्यादा-से-ज्यादा 30 एजेंसियां खोली जा सकेंगी। रेजिडेंट को-आर्डिनेटर उप महासचिव अमीना मुहम्मद को रिपोर्ट करेंगे। विकास व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव का लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र और सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कहा कि नए बदलावों से राष्ट्रीय स्वामित्व के जरिये विकास के नए युग का रास्ता तैयार होगा। गुतेरस ने इसे बेहद महत्वाकांक्षी और पिछले कई दशकों में संयुक्त राष्ट्र विकास योजनाओं में सबसे बड़ा बदलाव करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे सदस्य देशों को सतत आर्थिक और सामाजिक विकास का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.