'पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष चिंता की बात', यूएनएससी में बोला भारत
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत ने ...और पढ़ें

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर यूएनएससी में बोला भारत(प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर चिंता जताई है। इसके साथ ही सऊदी अरब के हवाई अड्डों समेत नागरिक बुनियादी ढांचों, वाणिज्यिक जहाजों और भारतीय नाविकों पर बार-बार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने गुरुवार को यूएनएससी में पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा के दौरान कहा, 'पश्चिम एशिया की सुरक्षा और स्थिरता भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।'
उन्होंने कहा, 'पश्चिम एशिया के लोगों को सामान्य हालात और स्थायी शांति की जरूरत है। शांति का मतलब केवल युद्ध का न होना नहीं है।
इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करना बहुत जरूरी है। भारत उनकी भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे एक सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध दुनिया बनेगी। हमारे सभी कदम इसी नजरिए से प्रेरित होंगे।' पर्वतनेनी ने कहा कि क्षेत्र में तनाव बढ़ना बहुत चिंता की बात है।
इसके साथ ही उन्होंने संयम बरतने और तनाव कम करने की नई दिल्ली की अपील दोहराई। भारतीय प्रतिनिधि ने पिछले कुछ दिनों में सऊदी हवाई अड्डों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार हुए हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में जानें गई हैं, जिनमें रियाद में भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली की मौत भी शामिल है।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र में भारत की मांग: आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध घोषित किया जाए
यह भी पढ़ें- 'पीड़ित और अपराधी के बीच फर्क नहीं कर पा रहा OIC', संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा जवाब
