गलत वित्तीय घोषणा को लेकर इवांका और उनके पति पर मुकदमा
वकील जेफ्री लोवित्की ने यह मुकदमा दायर किया है। इवांका और कुशनर अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार हैं।
वाशिंगटन, आइएएनएस। वित्तीय घोषणा के फॉर्म में चूक करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और उनके पति जेरेड कुशनर के खिलाफ मुकदमा किया गया है। वकील जेफ्री लोवित्की ने यह मुकदमा दायर किया है। इवांका और कुशनर अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार हैं।
पोलिटिको पत्रिका के मुताबिक, लोवित्की ने दावा किया है कि इवांका और उनके पति ने 30 निवेश फंडों से मिले धन को घोषणा में शामिल नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों ने अन्य दो निवेश समूहों से मिले धन की भी जानकारी दी। वकील ने कहा कि कुशनर ने पूर्व के गोपनीय समझौते के चलते कई निवेश फंडों को संपत्ति की सूची में शामिल नहीं किया। एथिक्स इन गवर्नमेंट एक्ट के तहत ऐसा करना की अनुमति नहीं है।
मार्च में वित्तीय घोषणा फॉर्म दाखिल करने के बाद से कुशनर ने कई बार इसमें संशोधन किए। उनका कहना था कि संपत्ति को शामिल करना असावधानीवश छूट गया। इवांका और कुशनर पर देरी से फॉर्म दाखिल करने पर जुर्माना भी लगाया गया था। लोवित्की ने वित्तीय घोषणा को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप पर भी मुकदमा किया था।
यह भी पढ़ें: इवांका ट्रंप के दौरे के समय सुरक्षा नियम उल्लंघन का रिपोर्ट खारिज