विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंसान VS मशीन की लड़ाई: जब रोबोट ने केज फाइट में इंन्फ्लुएंसर को लात मारकर दूसरी तरफ फेंका, वीडियो वायरल

Published: Mon, 21 Sep 2026 06:19 PM (IST)

सैन फ्रांसिस्को में इन्फ्लुएंसर फ्रेंकी लापेना और 6 फीट ऊंचे ह्यूमनॉइड रोबोट के बीच पहली 'इंसान बनाम टर्मिनेटर रोबोट फाइट' हुई।

HighLights

  1. सैन फ्रांसिस्को में इन्फ्लुएंसर और ह्यूमनॉइड रोबोट का मुकाबला।

  2. रोबोट ने इन्फ्लुएंसर फ्रेंकी लापेना को कई बार लात मारी।

  3. यह फाइट VR कॉम्बैट गेम के विकास का हिस्सा है।

डिजिटल डेस्क, सैन फ्रांसिस्को। इंसान बनाम मशीन की लड़ाई अब फाइट केज के और करीब आ गई है। सैन फ्रांसिस्को में 6 फीटे ऊंचे ह्यूमनॉइड रोबोट और एक इन्फ्लुएंसर के बीच मुकाबला हुआ, जिसे अमेरिकन रोबोटिक्स कंपनी REK ने पहली बार अपनी 'इंसान बनाम टर्मिनेटर रोबोट फाइट' कहा।

REK द्वारा शेयर किए गए फुटेज में इन्फुएंसर फ्रेंकी लापेना को सैन फ्रांसिस्को में एक केज के अंदर रिमोट से कंट्रोल होने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट का सामना करते हुए दिखाया गया है। यह इवेंट कंपनी के वर्चुअल रियलिटी कॉम्बैट गेम पर काम कर ने के हिस्से के तौर पर आयोजित किया गया था।

इंसान बनाम टर्मिनेटर रोबोट फाइट

REK ने एक्स पर फुटेज के साथ कैप्शन में कहा कि हमने पहली इंसान बनाम टर्मिनेटर रोबोट फाइट के साथ इतिहास रच दिया है। फ्रेंकी लापेना ने अपना सबकुछ झोंक दिया।

रोबोट की लातों से केज के दूसरी तरफ जा गिरे लापेना

वीडियो में रोबोट को केज में घूमते और लड़ाई से पहले वार्म-अप करते हुए दिखाया गया है। मुकाबला शुरू होने पर लापेना ने मशीन पर कई घूंसे मारे, जिसके जवाब में मशीन ने भी घूंसे और जोरदार लातें मारीं। कई मौकों पर, रोबोट की लातों से लापेना केज के दूसरी तरफ जा गिरे। वीडियो में दिख रहा है कि वह जोरदार वार के बावजूद मशीन से लड़ते रहे।

REK ने कहा कि यह लड़ाई एक तेज-तर्रार वर्चुअल रियलिटी गेम विकसित करने की उनकी कोशिश का हिस्सा थी, जिसमें इंसान आमने-सामने की लड़ाई में ह्यूमनॉइड रोबोट को कंट्रोल करते हैं। कंपनी ने कहा कि मैच और भी फुटेज जारी किए जाएंगे।

एक्स पर एक कमेंट के जवाब में REK ने कहा का लापेना लड़ते रहे और इस रोबोट के हरा दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- लैब से निकलकर युद्ध के मैदान में उतरेंगे 'ह्यूमनॉइड रोबोट', चीनी सेना का मिशन किलर तैयार