Move to Jagran APP

UN ने कठुआ सामूहिक दुष्कर्म को बताया 'डरावना', कहा- अधिकारी दिलाएं न्याय

यूएन ने कठुआ जिले में आठ वर्षीय मासूम के दुष्कर्म और हत्या को डरावना बताया है।

By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 02:12 PM (IST)
UN ने कठुआ सामूहिक दुष्कर्म को बताया 'डरावना', कहा- अधिकारी दिलाएं न्याय
UN ने कठुआ सामूहिक दुष्कर्म को बताया 'डरावना', कहा- अधिकारी दिलाएं न्याय

वाशिंगटन, (पीटीआइ)। यूएन प्रमुख ने कठुआ दुष्कार्म मामले को ‘डरावना’ बताया और इस क्रूर अपराध में न्याय की उम्मीद जतायी है। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की दुनिया भर में निंदा की जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरस ने उम्मीद जताई है कि अधिकारी इस क्रूर अपराध के खिलाफ न्याय करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम सबने मासूम के साथ दुष्कर्म और मर्डर जैसे क्रूर घटना को मीडिया रिपोर्ट में देखा है। हम उम्मीद करते हैं कि अधिकारी अपराधियों को सजा देंगे ताकि मासूम को न्याय मिल सके।‘

loksabha election banner

बता दें कि 10 जनवरी को जम्मू के कठुआ जिले में हीरानगर तहसील के रसाना गांव में बक्करवाल समुदाय की बच्ची का अपहरण होने के बाद 17 जनवरी को झाड़ियों में उसका शव मिला था। कठुआ के रासना गांव में जनवरी में बाकरवाल समुदाय की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सांजी राम समेत आठ लोगों का आरोपी बनाया गया है। इसमें रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और विशेष पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मामले की चार्जशीट में बच्ची के साथ दरिंदगी की कहानी बताते हुए सभी आरोपियों का ब्यौरा भी दिया है।

कठुआ के रसाना में आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा मंत्रियों से इस्तीफे लेने की कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे हस्तक्षेप के बाद हुई। भाजपा के दो कैबिनेट मंत्रियों चंद्र प्रकाश गंगा व चौधरी लाल सिंह ने शुक्रवार शाम को मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा ने उद्योगमंत्री चंद्र प्रकाश गंगा व वनमंत्री लाल सिंह के इस्तीफे स्वीकार कर शाम को इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल को दे दी है। मंत्रियों के इस्तीफे मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को सौंपे जाने का फैसला शनिवार दोपहर एक बजे उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के आवास पर होने वाली बैठक में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.