हार्वर्ड यूनिवर्सिटी हिलेरी क्लिंटन को रैडक्लिफ मेडल से करेगी सम्मानित
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को हार्वर्ड के प्रतिष्ठित रैडक्लिफ पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वॉशिंगटन (एएनआइ)। आइवी लीग विश्वविद्यालय के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को हार्वर्ड के प्रतिष्ठित रैडक्लिफ पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनको यह मेडल समाज पर परिवर्तनीय प्रभाव के लिए दिया जाएगा। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार हार्वर्ड के आयोजकों ने कहा कि क्लिंटन को पुरस्कार के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि वह मानव अधिकारों की विजेता, कुशल व्यवस्थापक और अमेरिकी नेतृत्व की वकील रही हैं।
पूर्व फर्स्ट लेडी, न्यूयॉर्क सीनेटर और पूर्व डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार क्लिंटन को यह मेडल शुक्रवार को दिया जाएगा। उस समय स्कूल में ग्रेजुएशन स्कूल के 'ग्रेजुएशन वीक' के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राज्य के पूर्व सचिव और 2001 रैडक्लिफ पदक विजेता मेडलेन अलब्राइट, क्लिंटन को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित करेंगे। इस बीच रविवार को क्लिंटन ने येल यून में ग्रेजुएशन के छात्रों को संबोधित किया