Move to Jagran APP

ट्रंप की बेटी ने कहा- कार्यस्‍थल पर महिलाओं का उत्‍पीड़न नहीं किया जा सकता बर्दाश्‍त

अमेरिका में हॉलीवुड समेत कई इंडस्‍ट्री में महिलाओं के यौन उत्‍पीड़न की बढ़ती घटनाओं के बीच इवांका ने यहां वर्ल्‍ड एसेंबली फॉर वीमेन को संबोधित किया।

By Pratibha KumariEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 12:43 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 12:57 PM (IST)
ट्रंप की बेटी ने कहा- कार्यस्‍थल पर महिलाओं का उत्‍पीड़न नहीं किया जा सकता बर्दाश्‍त
ट्रंप की बेटी ने कहा- कार्यस्‍थल पर महिलाओं का उत्‍पीड़न नहीं किया जा सकता बर्दाश्‍त

टोक्‍याे, एपी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप अपने जापान दौरे पर हैं। उन्‍होंने आज टोक्‍यो में एक कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यस्‍थल पर महिलाओं के उत्‍पीड़न को बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं किया जा सकता।

loksabha election banner

अमेरिका में हॉलीवुड समेत कई इंडस्‍ट्री में महिलाओं के यौन उत्‍पीड़न की बढ़ती घटनाओं के बीच इवांका ने यहां वर्ल्‍ड एसेंबली फॉर वीमेन को संबोधित किया। उन्‍होंने इस मौके पर यह भी कहा कि कार्यस्‍थलों को ऐसा बनाने की जरूरत है, जहां महिलाओं के मूल्‍यों का सम्‍मान हो और वे काम व परिवार के बीच अच्‍छे से संतुलन बना सकें।

गौरतलब है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के आमंत्रण पर इवांका यहां आई हुई हैं और अपने पिता ट्रंप के रविवार को जापान पहुंचने से एक दिन पहले उनकी यहां से जाने की तैयारी है।

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप जापान से अपने पहले आधिकारिक एशिया दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। वह शिंजो एबी से कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उनके साथ गोल्‍फ का लुत्‍फ भी उठाएंगे। वहीं जापान के सम्राट अकिहितो और उत्‍तर कोरिया द्वारा अगवा किए गए लोगों के रिश्‍तेदारों से भी मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें: जिन्‍ना की इकलौती संतान थीं दीना, पर क्‍यों भारत में ही रहने का लिया फैसला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.