Move to Jagran APP

यूएस: एच-1बी वीजा धोखाधड़ी में भारतीय मूल का अमेरिकी गिरफ्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एच-1बी वीजा धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल के एक 46 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 03:01 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 03:01 PM (IST)
यूएस: एच-1बी वीजा धोखाधड़ी में भारतीय मूल का अमेरिकी गिरफ्तार
यूएस: एच-1बी वीजा धोखाधड़ी में भारतीय मूल का अमेरिकी गिरफ्तार

वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एच-1बी वीजा धोखाधड़ी मामले में भारतीय मूल के एक 46 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह वीजा भारतीय पेशेवरों में खासा लोकप्रिय है। इसी वीजा के आधार पर अमेरिकी कंपनियों को उन क्षेत्रों में उच्च कुशल विदेशी पेशेवरों को नौकरी पर रखने की अनुमति मिलती है, जिनमें अमेरिकी पेशेवरों की कमी है।

loksabha election banner

धोखाधड़ी में पकड़े गए किशोर कुमार कवुरु को शुक्रवार को अमेरिकी जज सुसैन वान के समक्ष पेश किया गया। बाद में उन्हें बांड पर रिहा कर दिया गया। उन पर वीजा धोखाधड़ी और अपनी कंसल्टिंग कंपनियों के ग्राहकों के लिए विदेशी कर्मचारियों की उपलब्धता को बनाए रखने के मामले में धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं।

वीजा धोखाधड़ी में दोषी पाए जाने पर किशोर को दस साल की जेल और ढाई लाख डॉलर (करीब 1.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना हो सकता है जबकि मेल धोखाधड़ी के आरोप साबित होने पर 20 साल तक जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। किशोर साल 2007 से चार कंसल्टिंग कंपनियां चला रहे हैं। उन्होंने श्रम विभाग और गृह सुरक्षा विभाग में वीजा के संबंध में फर्जी दस्तावेज जमा किए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.