Global COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 5 लाख के पार, सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में दर्ज
कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में पाच लाख के पार मौत की आंकड़ा पहुंच गया है। वहीं संक्रमितो की संख्या 1 करोड़ पार कर गई है।
वाशिंगटन, आइएएनएस। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में पाच लाख के पार मौत की आंकड़ा पहुंच गया है। वहीं संक्रमितो की संख्या 1 करोड़ पार कर गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने सोमवार तक के यह आंकड़े जारी किए हैं। वर्तमान में संक्रमित मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10,199,798 हो गई वहीं मरनेवालों की संख्या 502,947 हो गई है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में दी।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के अनुसार, पूरी दुनिया मे अमेरिका ऐसा पहला देश है जहां पर सबसे ज्यादा मौतें हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या 2,564,163 तक पहुंच गई है वहीं मौत का आंकड़ा 125,928 तक पहुंच गई है। यूएस के बाद ब्राजील दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर मरनेवालों की संख्या 57,622 तक पहुंच गई है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 1,344,143 तक पहुंच गया है।
रूस तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 6,41,156 तक पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 9,166 तक पहुंच गई है। चौथे नंबर भारत सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 48 हजार 318 पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 16 हजार,475 तक पहुंच गई है।
भारत के बाद यूके में भी कोरोना का कहर बढ़ रहा है। यहां पर 43 हजार 575 लोगों की मौत के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 121 हजार 965 तक पहुंच गया है। यूके बाद पेरू में 2 लाख 82 हजार 365 संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 9,504 तक पहुंच गई है। पेरु के बाद चिली सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर 5,575 मरनेवालों लोगों का आंकड़ा पहुंच गया है वहीं कुल मामले 2 लाख 82,365 तक पहुंच गए हैं। चिली के बाद स्पेने और इटली सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इन देशों में प्रत्येक दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।