Move to Jagran APP

Global COVID-19 cases: घातक वायरस के चंगुल में दुनिया, 1 करोड़ 66 लाख के पार हुए मामले: जॉन्स हॉपकिन्स

दुनिया भर के देशों में संक्रमण का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 66 लाख के पार चला गया। वहीं इससे मरने वालों की संख्या 6 लाख 59 हजार हो गई।

By Monika MinalEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 09:55 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 09:55 AM (IST)
Global COVID-19 cases: घातक वायरस के चंगुल में दुनिया, 1 करोड़ 66 लाख के पार हुए मामले: जॉन्स हॉपकिन्स
Global COVID-19 cases: घातक वायरस के चंगुल में दुनिया, 1 करोड़ 66 लाख के पार हुए मामले: जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, आइएएनएस। पिछले साल चीन के वुहान से सफर की शुरुआत करने वाले कोविड- 19 महामारी का कारण घातक नॉवेल कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को बुरी तरह अपने चंगुल में ले लिया है। बुधवार सुबह तक दुनिया भर के देशों में संक्रमण का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 66 लाख के पार चला गया। वहीं इससे मरने वालों की संख्या 6 लाख 59 हजार हो गई। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने बुधवार को यह आंकड़ा जारी किया है।  आंकड़ों के अनुसार, आज भी अमेरिका दुनिया के तमाम देशों की लिस्ट में अव्वल नंबर पर है। यहां संक्रमण के  कुल मामले 43 लाख 49 हजार 3 सौ 24 हो गए हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या में भी बढ़त दर्ज हुई है। यह आंकड़ा 1 लाख 49 हजार 2 सौ 35 हो गया है। 

loksabha election banner

यूनिवर्सिटी की सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में इस बात का खुलासा किया। नवीनतम जानकारी के अनुसार दुनिया भर में बुधवार सुबह तक कुल संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 1 करोड़ 66 लाख 67 हजार 1 सौ 30 हो गए और इस वायरस के चपेट में आकर दुनिया भर में 6 लाख 59 हजार 45 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के बाद दूसरा नंबर ब्राजील का है जहां संक्रमण के मामले नित नए स्तर पर पहुंच रहे हैं। यहां संक्रमण के कुल मामले 24 लाख 83 हजार 1 सौ 91 हैं और मरने वालों की संख्या 88 हजार 539 है। तीसरे नंबर पर भारत में 14 लाख 83 हजार 1 सौ 56 संक्रमितों की संख्या है। वहीं 8 लाख 22 हजार 60 संक्रमितों के साथ रूस चौथे पायदान पर है।

दक्षिण अफ्रीका में 4 लाख 59 हजार 7 सौ 61, मेक्सिको में 4 लाख 2 हजार 6 सौ 97, पेरु में 3 लाख 89 हजार 7 सौ 17 , चिली में 3 लाख 49 हजार 800, ब्रिटेन में 3 लाख 2 हजार 2 सौ 93, ईरान में 2 लाख 96 हजार 2 सौ 73, स्पेन में 3 लाख 2 हजार 2 सौ 93, पाकिस्तान में 2 लाख 75 हजार 2 सौ 25, सऊदी अरब में 2 लाख 70 हजार 8 सौ 31, कोलंबिया में 2 लाख 57 हजार 1 सौ 1, इटली में 2 लाख 46 हजार 4 सौ 88 , बांग्लादेश में 2 लाख 29 हजार 1 सौ 85 , तुर्की में 2 लाख 27 हजार 9 सौ 82, फ्रांस 2 लाख 21 हजार 77, जर्मनी में 2 लाख 7 हजार 7 सौ 7 अर्जेंटीना में 1 लाख 73 हजार 3 सौ 55, कनाडा में 1 लाख 16 हजार 8 सौ 71, इराक में 1 लाख 15 हजार 3 सौ 32, कतर में 1 लाख 9 हजार 8 सौ 80 और इंडोनेशिया में 1 लाख 2 हजार 51 मामले हैं। इसके अलावा 10 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में ब्रिटेन (45,963), मेक्सिको (44,876), इटली (35,123), भारत (33,425), फ्रांस (30,226), स्पेन (28,436 ), पेरु (18,418), ईरान (16,147 ) और रूस (13,483) हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.