Move to Jagran APP

US Shooting: लॉस एंजिलिस गोलीबारी में चार लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

उटाह प्रांत के एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। घायल व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 04:35 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 04:35 PM (IST)
US Shooting: लॉस एंजिलिस गोलीबारी में चार लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार
US Shooting: लॉस एंजिलिस गोलीबारी में चार लोगों की मौत, हमलावर गिरफ्तार

लॉस एंजिलिस, एजेंसियां। अमेरिकी में फिर गोलीबारी की घटना हुई है। इस दफा उटाह प्रांत के एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की जहां मौत हो गई वही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

राज्य की राजधानी साल्टलेक सिटी के बाहरी इलाके ग्रांटसविले में शुक्रवार रात इस वारदात को अंजाम दिया गया। यहां पर लगभग दस हजार लोग रहते हैं।

पांच लोगों को मारी गई गोली

ग्रांटसविले की पुलिस अधिकारी रोहन्डा फील्ड्स ने मीडिया को बताया कि पांच लोगों को गोली मारी गई थी, जिसमें से चार की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त तो कर ली गई है, लेकिन घायल व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना देने के लिए पीड़ितों के रिश्तेदारों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने पीड़ितों और संदिग्ध हमलावर के नाम की कोई जानकारी नहीं दी है।

पीड़ित और हमलावर का एक ही परिवार से ताल्लुक 

ग्रांटसविले के मेयर ब्रेंट मार्शल ने इस बात की पुष्टि की है कि पीड़ित और हमलावर एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कहा कि यह पता करने में समय लग सकता है कि आखिर यह घटना क्यों हुई। उटाह प्रांत के गवर्नर गैरी हर्बर्ट ने ट्वीट करके समूची घटना पर संवेदना व्यक्त की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.