विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Firing: अमेरिका में नहीं थम रही फायरिंग, अब मोंटाना शहर में हुई गोलीबारी; चार लोगों की मौत

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 02 Aug 2025 06:01 AM (IST)

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं अब अमेरिका के मोंटाना में एक बार ...और पढ़ें

अमेरिका के अब मोंटाना शहर में हुई गोलीबारी, चार लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
अमेरिका के अब मोंटाना शहर में हुई गोलीबारी, चार लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. गोलीबारी की घटना शुक्रवार को मोंटाना के एक बार में हुई
  2. पुलिस अधिकारी एक जंगली इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं

 एपी, एनाकोंडा। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, अब अमेरिका के मोंटाना में एक बार में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई।

यह घटना शुक्रवार को मोंटाना के एक बार में हुई। वहीं, पुलिस ने इस इलाके में तालाबंदी कर दी गई, जबकि अधिकारी एक जंगली इलाके में संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस कर रही जांच

जांच का नेतृत्व कर रहे मोंटाना आपराधिक जांच विभाग के अनुसार, गोलीबारी सुबह लगभग 10:30 बजे एनाकोंडा के द आउल बार में हुई। एजेंसी ने पुष्टि की है कि घटनास्थल पर चार लोगों की मौत हो गई।

संदिग्ध की हुई पहचान

सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार, संदिग्ध, जिसकी पहचान 45 वर्षीय माइकल पॉल ब्राउन के रूप में हुई है, बार के बगल में रहता था। अधिकारियों ने कहा कि एक स्वाट टीम ने उसके घर की तलाशी ली और उसे आखिरी बार स्टंप टाउन इलाके में देखा गया था, जो एनाकोंडा के ठीक पश्चिम में है।

यह खबर अपडेट की जा रही है...