विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों की सुरक्षा जोखिम का मामला: फ्लोरिडा ने OpenAI पर किया मुकदमा

Published: Tue, 02 Jun 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

फ्लोरिडा ने ओपनएआई और उसके सीईओ सैम आल्टमैन पर चैटजीपीटी की सुरक्षा के बारे में गलत जानकारी देने और बच्चों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में मुकदमा दायर किया है।

फ्लोरिडा ने OpenAI और सैम आल्टमैन पर मुकदमा किया

फ्लोरिडा ने OpenAI और सैम आल्टमैन पर मुकदमा किया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्लोरिडा ने ओपनएआई और उसके सीईओ सैम आल्टमैन पर सोमवार को मुकदमा दायर किया। आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने अपने चैटजीपीटी प्लेटफार्म की सुरक्षा के बारे में गलत जानकारी दी। मुकदमे के अनुसार ओपनएआइ ने बच्चों को नुकसान पहुंचाया है।

फ्लोरिडा ओपनएआइ पर कानूनी कार्रवाई करने वाला अमेरिका का पहला प्रांत है। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य फ्लोरिडा के अटार्नी जनरल जेम्स उथमेयर ने फ्लोरिडा की अदालत में मुकदमा दायर किया।

मुकदमे में पिछले साल एक विश्वविद्यालय में हुई गोलीबारी और अन्य राज्यों में हुई कई घटनाओं का हवाला दिया गया है, जहां कथित तौर पर चैटजीपीटी ने हमलावरों को जानकारी जुटाने में मदद की थी। उथमियर ने बताया कि मुकदमे में अरबों डालर हर्जाने की मांग की गई है।

ओपनएआई ने अभी इस मामले में टिप्पणी नहीं की है। ओपनएआई को फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में मारे गए एक व्यक्ति के परिवार द्वारा दायर मुकदमे का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि चैटजीपीटी ने शूटर को हमले की साजिश रचने में सहायता की थी।

(न्यूज एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)