विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alabama shooting: अमेरिकी राज्य अलाबामा में बर्थडे पार्टी के दौरान फायरिंग से चार की मौत

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 17 Apr 2023 04:27 AM (IST)Updated: Mon, 17 Apr 2023 07:19 AM (IST)

अमेरिका के डाडेविले शहर में शनिवार रात हुई फायरिंग की घटना में चार लोग मारे गए हैं और 16 लोग ...और पढ़ें

अमेरिका में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, चार की मौत। फोटो- एपी।
अमेरिका में बर्थडे पार्टी में फायरिंग, चार की मौत। फोटो- एपी।

डाडेविले, एपी। अमेरिका के डाडेविले शहर में शनिवार रात हुई फायरिंग की घटना में चार लोग मारे गए हैं और 16 लोग घायल हुए हैं। यह घटना एक डांस स्टूडियो में हुई जहां पर एक किशोर की जन्मतिथि का समारोह मनाया जा रहा था। फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महोगनी मास्टरपीस डांस स्टूडियो को घेर लिया और घटनास्थल के इर्द-गिर्द टेप लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी।

राष्ट्रपति बाइडन ने घटना पर जताया शोक

अलबामा प्रांत की पुलिस ने कहा है कि फायरिंग की घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। लेकिन पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घटना पर दुख जताया है और उसकी निंदा की है। अलबामा के गवर्नर काय इवेय ने कहा है कि हिंसा के लिए हमारे राज्य में कोई जगह नहीं है। हम जल्द ही दोषियों का पता लगाएंगे और उन्हें कानून के दायरे में लाएंगे।

लिंकन विश्वविद्यालय में भी फायरिंग की सूचना

डाडेविले अलबामा के पूर्वी हिस्से में बसा छोटा सा शहर है जिसकी आबादी करीब 3,200 की है। इस बीच पेनसिल्वेनिया के लिंकन विश्वविद्यालय में भी फायरिंग की सूचना है। वहां पर एक ही गोली से दो लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला है। दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। स्थानीय पुलिस ने गोली चलने के कारण की जांच शुरू कर दी है।