विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में बड़ी सुरक्षा कामयाबी: वॉशिंगटन में पुतिन के आलोचक की हत्या की रूसी साजिश नाकाम, FBI का बड़ा खुलासा

Published: Thu, 17 Sep 2026 02:13 AM (IST)

एफबीआई ने कहा है कि उन्होंने रूस के आलोचक की हत्या की रूसी खुफिया साजिश को नाकाम कर दिया है। ...और पढ़ें

रूस के आलोचक की हत्या की रूसी खुफिया साजिश नाकाम की : एफबीआई (फोटो- रॉयटर)

रूस के आलोचक की हत्या की रूसी खुफिया साजिश नाकाम की : एफबीआई (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. लक्ष्य पर नजर रखने के लिए अमेरिका में एक व्यक्ति को भर्ती किया गया

  2. हत्या के लिए कई लोगों को बड़ी रकम की पेशकश करने का आरोप

एपी, न्यूयॉर्क। एफबीआई ने कहा है कि उन्होंने रूस के आलोचक की हत्या की रूसी खुफिया साजिश को नाकाम कर दिया है। माना जाता है कि यह व्यक्ति वाशिंगटन, डीसी में रह रहा था। साजिश के तहत, लक्ष्य पर नजर रखने के लिए अमेरिका में एक व्यक्ति को भर्ती किया गया था।

मैनहट्टन के फेडरल कोर्ट में पांच लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। आरोप-पत्र में कहा गया है कि रूसी खुफिया नेटवर्क कम से कम 2024 से अमेरिका और अन्य जगहों पर लोगों को भर्ती कर रहा था ताकि रूसी असंतुष्टों पर नजर रखी जा सके और उनकी हत्या की जा सके।

अमेरिका में कथित आपरेशन का पता कुछ समय पहले चला था, जब नेटवर्क के सदस्यों ने ब्रुकलिन में रहने वाले एक वेनेजुएला के नागरिक को उस आलोचक की निगरानी करने और उसकी हत्या करने के लिए काम पर रखा। कथित तौर पर उस व्यक्ति को उस सरकार विरोधी व्यक्ति से जुड़ी दो जगहों पर भेजा गया और निगरानी करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

ब्रुकलिन में रहने वाले उस व्यक्ति को निगरानी का काम पूरा करने के लिए 1,000 और 1,500 अमेरिकी डालर देने का वादा किया गया था। निगरानी करने के बाद, उस व्यक्ति ने नेटवर्क के सदस्यों में से एक को उस व्यक्ति से जुड़ी जगहों की कई तस्वीरें और वीडियो दिए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, तस्वीरें और वीडियो देने के बाद, उस व्यक्ति ने हत्या करने के लिए दिए जा रहे 40,000 डॉलर लेने से इनकार कर दिया।

उसकी ओर से प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद खुफिया सेवा के जिस सदस्य ने यह प्रस्ताव दिया था, उसने अमेरिका में ही कई अन्य लोगों को यह काम पूरा करने के लिए बड़ी रकम की पेशकश की।