यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pentagon Attack: पेंटागन में विस्फोट की FAKE PHOTO हुई वायरल, AI से बनाई गई थी तस्वीर
Pentagon Attack हड़कंप मचता देख आखिरकार पेंटागन ने बयान जारी कर कहा कि यह एक झूठी रिपोर्ट थी और पेंटागन ...और पढ़ें

वाशिंटन, एजेंसी: सोमवार को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के पेंटागन कॉम्प्लेक्स में विस्फोट की नकली तस्वीर वायरल हुई। इसका असर ये हुआ कि बाजारों में कुछ समय के लिए गिरावट आ गई।
AI जेनरेटेड है तस्वीर
इस फेक खबर को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया गया। इसके साथ एक फोटो भी शेयर की गई जिसमें धुएं का उठता गुबार देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि ये तस्वीर एआई (AI) यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार की गई है। इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एआई का इस्तेमाल किस हद तक खतरनाक साबित हो सकता है।
फोटोः लोगों ने इस फेक न्यूज को अपने सोशल मीडियो अकाउंट्स से खूब शेयर किए।
पेंटागन का बयान
हड़कंप मचता देख आखिरकार पेंटागन ने बयान जारी कर कहा कि 'ऐसा कोई विस्फोट नहीं हुआ।'
एक प्रवक्ता ने कहा, 'यह एक झूठी रिपोर्ट थी और पेंटागन पर आज हमला नहीं हुआ था।' अर्लिंगटन, वर्जीनिया अग्निशमन विभाग ने इस वायरल खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पेंटागन में या उसके पास इस तरह की कोई विस्फोट की घटना नहीं हुई है।
एआई का इस्तेमाल पहले भी इस तरह की फेक तस्वीरें तैयार करने में किया जा चुका है। हाल ही में एआई जेनरेटेड एक फोटो सामने आई थी जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पोर्न स्टार मामले में गिरफ्तारी दिखाई गई थी।
