विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बोइंग 787-9 और बी787-10 की हो जांच...', अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद FAA ने RAT पर उठाए सवाल

Published: Tue, 05 Aug 2025 08:21 AM (IST)

FAA Orders for Boeing RAT Checks अमेरिकी फेडरेल एविएशन प्रशासन (FAA) ने बोइंग 787-9 और बी787-10 मॉडल में रैम एअर ...और पढ़ें

बोइंग 787-9 और बोइंग 787-10 के RAT की होगी जांच। फाइल फोटो
बोइंग 787-9 और बोइंग 787-10 के RAT की होगी जांच। फाइल फोटो

HighLights

  1. अमेरिकी फेडरेल एविएशन प्रशासन ने दिए जांच के आदेश।
  2. बोइंग 787-9 और बी787-10 के RAT की जांच हो: FAA
  3. दोनों मॉडल के RAT में गलत टाईटेनियम अलॉय का इस्तेमाल हुआ: FAA

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरेल एविएशन प्रशासन (FAA) ने बोइंग 787-9 और बी787-10 मॉडल का इस्तेमाल करने वालों को रैम एअर टर्बाइन (RAT) की जांच के आदेश दिए हैं।FAA की रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग के इन दोनों मॉडल में RAM बनाने के लिए गलत टाइटेनियम अलॉय मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है, जो सुरक्षित नहीं हैं।

बता दें कि विस्तारा के 7 बोइंग 787-9 मॉडल अब एअर इंडिया के लिए उड़ान भरते हैं।

FAA ने क्या कहा?

FAA का कहना है कि अगर इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो इससे हाइड्रोलिक और इलेक्ट्रिक पावर के बैकअप पर असर पड़ेगा। बोइंग के इन दोनों मॉडल में लगे RAT को ग्रेड 1 या ग्रेड 2 टाईटेनिम से बनाया गया है, जिसकी डैमेज कंट्रोल करने की क्षमता बेहद कम है।

क्या होता है RAT?

विमान में RAT का इस्तेमाल इमरजेंसी बैकअप पावर के रूप में किया जाता है। अगर विमान के दोनों इंजन फेल हो जाए, तो RAT पावर बैकअप देने का काम करता है, जिसकी मदद से इमरजेंसी लैंडिंग करवाई जा सकती है।

बोइंग के अनुसार,

हमने बोइंग 787-9 और बोइंह 787-10 इस्तेमाल करने वाली सभी एअरलाइंस को फरवरी 2025 में निर्देश जारी किए थे। FAA के प्रस्ताव को भी हमारा पूरा समर्थन है।

अहमदाबाद में क्रैश हुआ यही मॉडल

12 जून को हुए अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन AI171 भी क्रैश हो गया था। इसमें भी RAT मौजूद था। विस्तारा से वियल के पहले एअर इंडिया के पास बोइंग बी787-8 ड्रीमलाइनर थे, जिनमें से एक अहमदाबाद में क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें- 'अमेरिका खुद रूस से कर रहा व्यापार', ट्रंप की धमकी का विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब