ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर उत्साह, महाभियोग परीक्षण से बरी होने के बाद राष्ट्रपति की पहली यात्रा
ट्रंप की यात्रा इस रूप में भी ऐतिहासिक है कि 21 वीं सदी के तीसरे दशक में राष्ट्रपति ट्रंप की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी।
वाशिंगटन, एजेंसी । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारतीय यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। महाभियोग परीक्षण में सीनेट द्वारा बरी होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की यह पहली यात्रा है। यह इस रूप में भी ऐतिहासिक है कि 21 वीं सदी के तीसरे दशक में राष्ट्रपति ट्रंप की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। दक्षिण एशिया मामलों के प्रसिद्ध अमेरिकी विशेषज्ञों ने इस बाबत अपनी राय जाहिर की है।
राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा से विशेषज्ञ इस बात से पूर्ण सहमत नहीं हैं कि इससे दोनों देशों के बीच व्यापार के सभी मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। हालांकि, वह इस बात से सहमत हैं कि दोनों देशों के बीच रक्षा सौदे और सामरिक निकटता और बढ़ेगी। राष्ट्रपति ट्रंप का भारत यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि इसी वर्ष के अंत तक अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां बसे भारतीय ट्रंप की जीत की राह आसान बना सकते हैं। यहां पर साउथ एशियन एडवोकेसी ग्रुप के आंकड़े काफी दिलचस्प हैं।
इसके मुताबिक वर्ष 2019 में भारतीय मूल के लोगों की संख्या अमेरिका में करीब 38 फीसद तक बढ़ी है। 2010 में यहां पर भारतीयों की कुल जनसंख्या करीब 31,83,063 थी जो 2017 में यह बढ़कर 44,02,363 हो गई थी। यहां पर बसने वालों में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग अधिक हैं। इसके बाद में गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु, केरल आता है।
गौरतलब है कि ट्रंप का भारत आना इसलिए भी खास है क्योंकि इसी वर्ष के अंत तक अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में वहां बसे भारतीय ट्रंप की जीत की राह आसान बना सकते हैं। यहां पर साउथ एशियन एडवोकेसी ग्रुप के आंकड़े काफी दिलचस्प हैं। इसके मुताबिक वर्ष 2019 में भारतीय मूल के लोगों की संख्या अमेरिका में करीब 38 फीसद तक बढ़ी है। 2010 में यहां पर भारतीयों की कुल जनसंख्या करीब 31,83,063 थी जो 2017 में यह बढ़कर 44,02,363 हो गई थी। यहां पर बसने वालों में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग अधिक हैं। इसके बाद में गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु, केरल आता है।