ट्रंप के साथ अपने कथित अफेयर को बयां करना चाहती हैं पूर्व प्लेब्वॉय मॉडल
कैरेन मैकडॉगल ने एक पत्रिका पर आरोप लगाया है कि ट्रंप संग अफेयर को प्रकाशित करने के लिए उन्हें पैसे दिए गए थे लेकिन वह अब तक पब्लिश नहीं की गयी है।
लास एंजेल्स (एपी)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर का दावा करने वाली पूर्व प्लेब्वॉय मॉडल कैरेन मैकडॉगल उस समझौते को रद करने की मांग कर रही हैं जिसके तहत वे अपने संबंध कोलेकर चर्चा नहीं कर सकती हैं।
कैरेन मैकडॉगल ने आज लास एंजेल्स में नेशनल इंक्वायरर की कंपनी के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि मैकडगल को उनके अफेयर की कहानी के अधिकारों के लिए 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान 150,000 डॉलर दिया गया था लेकिन यह कभी चलाई नहीं गयी।
पूर्व प्ले ब्वॉय मॉडल कैरेन मैकडॉगल का दावा है कि 2006 में उनके और डोनाल्ड ट्रंप के बीच यौन संबंध थे। मैकडॉगल के अनुसार, दोनों का रिश्ता करीब नौ महीने तक रहा था।
मैकडॉगल ने यह भी आरोप लगाया है कि पत्रिका के साथ उनकी बातचीत में ट्रंप के अटार्नी माइकल कोहेन गोपनीय तरीके से शामिल थे। मामले पर अमेरिकी मीडिया ने कहा है कि इसे ट्रंप के साथ मैकडॉगल के अफेयर के बारे में पता नहीं था और फिटनेस कॉलम लिखने के लिए उन्हें पैसे दिए गए थे। व्हाइट हाउस ने कहा है कि मैकडॉगल के साथ अफेयर की बात को ट्रंप ने खारिज किया है।