विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पर्यावरण योजनाओं पर यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक खर्च करेगा एक ट्रिलियन यूरो

By Nitin AroraEdited By:
Published: Sat, 21 Sep 2019 09:48 PM (GMT+05:30)

जर्मनी भी पर्यावरण संबंधी योजनाओं पर 2030 तक 100 अरब यूरो के व्यय का एलान कर चुका है।

पर्यावरण योजनाओं पर यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक खर्च करेगा एक ट्रिलियन यूरो
पर्यावरण योजनाओं पर यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक खर्च करेगा एक ट्रिलियन यूरो

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। पर्यावरण सुरक्षा के लिए शनिवार को बड़ा एलान हुआ। पर्यावरण को सुरक्षित बनाने वाली योजनाओं पर यूरोपियन इन्वेस्टमेंट बैंक (ईआइबी) सन 2030 तक एक ट्रिलियन यूरो (78.42 लाख करोड़ रुपये) की बड़ी धनराशि व्यय करेगा। यह धनराशि कुछ योजनाओं में निवेश होगी, तो कुछ कल्याणकारी योजनाओं के लिए अनुदान स्वरूप दी जाएगी। ईआइबी इस धनराशि का उपयोग संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय यूनियन के अंतर्गत आने वाले देशों के साथ मिलकर करेगा।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जर्मनी पर्यावरण संबंधी योजनाओं पर 2030 तक 100 अरब यूरो के व्यय का एलान कर चुका है। यह एलान 23 सितंबर से शुरू होने वाले संयुक्त राष्ट्र क्लाइमेट एक्शन समिट से पहले हुआ है। दस साल में व्यय होने वाली इस धनराशि की योजनाओं पर जाहिर तौर पर समिट में भी चर्चा होगी। यूरोपीय यूनियन इसे पर्यावरण की सुरक्षा में अपने योगदान के तौर पर प्रस्तुत करेगा। ईआइबी के प्रेसिडेंट वर्नर हॉयर ने बताया कि धनराशि का बड़ा हिस्सा दो हजार शहरों में चलने वाली 100 योजनाओं में व्यय किया जाएगा।