कैपिटल मर्डर में खुद को निर्दोष बता रहा हमलावर: अमेरिकी मीडिया
टेक्सास में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले हमलावर गनमैन ने गुरुवार को अपने आप को निर्दोष बताया। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया ने दी।
वाशिंगटन, एएफपी। टेक्सास में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले हमलावर गनमैन ने गुरुवार को अपने आप को निर्दोष बताया। मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर को होगी। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया ने दी। बता दें कि टेक्सास के एल पासो स्थित वालमार्ट में 3 अगस्त को 21 वर्षीय पैट्रिक क्रूसियस ने गोलीबारी को अंजाम दिया था। यह स्टोर अमेरिका-मेक्सिको सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित है।
पैट्रिक क्रूसियस की पहली बार कोर्ट में पेशी हुई है। इस वारदात के बाद हुई गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस के सामने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया था। उस वक्त उसने कहा था कि उसने मेक्सिको के नागरिकों को निशाना बनाकर हमला किया था। लेकिन अब वह इससे इंकार कर रहा है। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है और इसका फुटेज भी पुलिस के पास उपलब्ध है।
वालमार्ट स्टोर में हमलावर ने असॉल्ट राइफल से शॉपिंग के लिए मौजूद लोगों पर हमला किया था। अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं आम तौर पर होती रहती हैं।
डिस्ट्रिक्ट जज सैम मेद्रानो के सवालों का जवाब आरोपी पैट्रिक क्रूसियस ने स्पष्ट तौर पर दिया और याचिका दाखिल करने की बात पर खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट में पेशी के दौरान उसने नीले रंग की ब्लेजर, सफेद शर्ट और ग्रे स्लैक्स पहन रखा था।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में गोलीबारी में भारतीय की मौत
यह भी पढ़ें: अमेरिका के मिसीसिपी प्रांत में तीन घरों पर फायरिंग, 8 की मौत