विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों को नुकसान पहुंचाने के आरोप, आठ अमेरिकी राज्यों ने किया OpenAI पर केस

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:47 AM (IST)

चैटजीपीटी से बच्चों को हुए नुकसान के आरोप में अमेरिका के आयोवा, कंसास और छह अन्य राज्यों ने बुधवार को ...और पढ़ें

अमेरिका की कई अदालतों में ओपनएआई पर मुकदमे दायर किए हैं

अमेरिका की कई अदालतों में ओपनएआई पर मुकदमे दायर किए हैं

HighLights

  1. अमेरिका की कई अदालतों में ओपनएआई पर मुकदमे दायर किए हैं

  2. कंपनी को ऐसे दर्जनों मुकदमों का भी सामना करना पड़ रहा है

रॉयटर, वाशिंगटन। चैटजीपीटी से बच्चों को हुए नुकसान के आरोप में अमेरिका के आयोवा, कंसास और छह अन्य राज्यों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने देशभर की अदालतों में ओपनएआई पर मुकदमे दायर किए हैं।

उनका आरोप है कि चैटबॉट ने बच्चों को खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचाने की सलाह दी। मुकदमों में अदालत से ऐसा आदेश देने की मांग की गई है, जिससे ओपनएआई को बच्चों के लिए चैटजीपीटी के काम करने के तरीके में बदलाव करना पड़े।

ये राज्य कंपनी को युवा उपयोगकर्ताओं से कमाया गया मुनाफा छोड़ने का आदेश देने की मांग भी कर रहे हैं। फ्लोरिडा के अटार्नी जनरल ने जून में इसी तरह के आरोपों को लेकर ओपनएआई पर मुकदमा दायर किया था।

कंपनी को ऐसे दर्जनों मुकदमों का भी सामना करना पड़ रहा है, जिनमें आरोप लगाया गया है कि चैटजीपीटी ने सामूहिक गोलीबारी या अन्य हिंसा में मदद की।