विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यूयॉर्क में ट्रंप का बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका, जानें इसकी दिलचस्प कहानी

Published: Sun, 13 Sep 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

न्यूयॉर्क में डोनल्ड ट्रंप का बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका है, जिसे उनके पिता फ्रेड ट्रंप ने ...और पढ़ें

ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका

ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका

HighLights

  1. डोनल्ड ट्रंप का बचपन का घर न्यूयॉर्क में 20 लाख डॉलर में बिका।

  2. यह घर उनके पिता फ्रेड ट्रंप ने 1940 में बनवाया था।

  3. विक्रेता ने जीर्णोद्धार पर 5 लाख डॉलर खर्च कर इसे बेचा।

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बचपन का घर बिक गया है। न्यूयार्क शहर में मौजूद यह घर 20 लाख डॉलर में बिका। खरीदार का नाम नहीं बताया गया है।

ट्रंप चार साल की उम्र तक ट्यूडर शैली में बने इस क्वींस एस्टेट में रहे।

उनके पिता फ्रेड ट्रंप ने 1940 में जमैका एस्टेट्स के पाश इलाके में यह घर बनवाया था। कई सालों से यह घर परिवार के पास नहीं है। यह घर कई बार बिक चुका है। विक्रेता टामी लिन ने पांच बेडरूम और तीन बाथरूम वाला घर पिछले साल 835,000 डॉलर में खरीदा था। यह घर कई सालों से खाली और उपेक्षित था।

पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, घर की हालत खराब हो गई थी। पाइप फटने से पानी और फफूंद लग गया। बिल्लियों के झुंड ने उस जगह डेरा जमा लिया था।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक डेवलपर लिन ने इंटीरियर को पूरी तरह से बदलने के लिए आठ महीने में पांच लाख डॉलर और खर्च किए।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)