Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को रचेंगे इतिहास, बनेंगे अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति; टूटेगा इस नेता का रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 06 Nov 2024 07:00 PM (IST)

    US Election 2024 डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले अमेरिका के इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। दरअसल 20 जनवरी को जब ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तो उनकी उम्र 78 साल 221 दिन होगी। फिलहाल अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति जो बाइडन हैं। जब उनका कार्यकाल खत्म होगा तब उनकी उम्र 82 साल होगी।

    Hero Image
    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव में फिर से मारी बाजी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। US Election 2024। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बाजी मार ली है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्होंने 4 साल के अंतराल पर दोबारा जीत हासिल की है। ट्रंप 2016 में पहली बार राष्ट्रपति बने थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    132 साल पहले ग्रोवर क्लीवलैंड 2 बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने 4 साल के अंतराल पर 1884 और 1892 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी।

    ट्रंप, राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले अमेरिका के इतिहास के सबसे बुजुर्ग राष्ट्रपति होंगे। दरअसल, 20 जनवरी को जब ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे तो उनकी उम्र 78 साल 221 दिन होगी।

    कौन हैं अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति?

    फिलहाल अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति जो बाइडन हैं। जब उनका कार्यकाल खत्म होगा, तब उनकी उम्र 82 साल होगी।

    साल 2020 में जब राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडन ने शपथ ली थी, तो उस समय उनकी उम्र 78 साल 61 दिन थी। वहीं, जो बाइडन से पहले ट्रंप ने साल 2016 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उस समय उनकी उम्र 70 साल 220 दिन थी।

    अमेरिका के सबसे युवा राष्ट्रपति थे थिओडोर रूजवेल्ट

    अमेरिका का सबसे युवा राष्ट्रपति थिओडोर रूजवेल्ट थे। साल 1901 में जब वो राष्ट्रपति बने तो उनकी उम्र 42 वर्ष, 322 दिन थी। इसके बाद अमेरिका के दूसरे सबसे युवा राष्ट्रपति जॉन फिट्जगेराल्ड कैनडी थे। उन्होंने 43 साल 236 दिन की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

    (थिओडोर रूजवेल्ट की फाइल फोटो)

    उनका कार्यकाल 20 जनवरी 1961 से 22 नवंबर 1963 तक था। कैनेडी अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति थे। साल 1963 में 22 नवंबर को टेक्सास में उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा, बिल क्लिंटन देश के तीसरे सबसे युवा राष्ट्रपति थे। साल 1993 में जब उन्होंने शपथ लिया था, तो उनकी उम्र 46 वर्ष, 154 दिन थी।

    यह भी पढ़ें: पुतिन ने नहीं दी ट्रंप को बधाई, जेलेंस्की का आया रिएक्शन; पढ़ें अमेरिकी राष्ट्रपति पर क्या है रूस और यूक्रेन की राय

    comedy show banner
    comedy show banner