विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन को भारी पड़ेगी ईरान की दोस्ती? ट्रंप ने दी हथियार भेजने पर 50% टैरिफ की धमकी

Published: Sun, 12 Apr 2026 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2026 10:16 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि यदि वह ईरान को हथियार सप्लाई करता है, तो उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगाया जाएगा।

अमेरिका ने चीन को दी टैरिफ धमकी (फोटो-रॉयटर्स)

अमेरिका ने चीन को दी टैरिफ धमकी (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने चीन को लेकर बड़ा और कड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर चीन ईरान को हथियार सप्लाई करता है, तो उस पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रंप ने साफ कहा कि ऐसी स्थिति में चीन के सामानों पर 50% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है, जो 'बेहद बड़ा' कदम होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है और ईरान को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई है।

अमेरिका की चीन पर सख्ती

अमेरिका पहले ही ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए है और अब चीन की संभावित भूमिका पर भी सख्ती दिखाने की तैयारी में है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने चीन को अप्रत्यक्ष तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह ईरान की सैन्य मदद करता है, तो उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच इस मुद्दे पर टकराव बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है। पहले से ही दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते संवेदनशील रहे हैं और ऐसे बयान तनाव को और बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रंप की 'नाकेबंदी' पर ईरान का 'जानलेवा भंवरजाल', इजरायल का क्या है प्लान? पुतिन बोले- मध्यस्थता के लिए हम तैयार