Move to Jagran APP

US Election: बेटे को है पूरा भरोसा, भारतीयों के समर्थन से दोबारा जीतेंगे डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप जूनियर ने दावा किया कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 50 फीसद मतदाता डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़कर उनके पिता के पक्ष में आ रहे हैं।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 03:05 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 03:05 PM (IST)
US Election: बेटे को है पूरा भरोसा, भारतीयों के समर्थन से दोबारा जीतेंगे डोनाल्ड ट्रंप
US Election: बेटे को है पूरा भरोसा, भारतीयों के समर्थन से दोबारा जीतेंगे डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के बेटे ट्रंप जूनियर (Donald Trump Jr) ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के समर्थन के बल पर अपने पिता के दोबारा जीतने का भरोसा जताया है। उनके मुताबिक, कांटे की टक्कर वाले प्रांतों में उनके पिता को खासी बढ़त हासिल है।

loksabha election banner

न्यूज वेबसाइट 'अमेरिकन ग्रेटनेस' के ताजा अंक में लिखे गए एक लेख का हवाला देते हुए ट्रंप जूनियर ने दावा किया कि इन प्रांतों में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 50 फीसद मतदाता डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़कर उनके पिता के पक्ष में आ रहे हैं। यह लेख ट्रंप समर्थक अल मैसन ने लिखा है।                                            

अपने पिता के चुनावी अभियान की अगुआई कर रहे ट्रंप जूनियर ने 2016 में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को अपने पाले में लाने के लिए कड़ी मशक्कत की थी और आज भी कर रहे हैं। जूनियर ट्रंप ने ट्वीट किया है कि कांटे की लड़ाई वाले राज्य उनके पिता की जीत सुनिश्चित कर सकते हैं।                                                            

इस लेख के मुताबिक, आमतौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 50 फीसद से ज्यादा मतदाता इस बार रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में नजर आ रहे हैं। इससे फ्लोरिडा, वर्जिनिया, मिशिगन, पेंसिलवेनिया जैसे राज्यों में ट्रंप को खासी बढ़त मिल सकती है। अमेरिका में करीब 40 लाख के भारतीय समुदाय में 25 लाख मतदाता हैं।                                                                                       

तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बिडेन कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अधिकतर सर्वेक्षणों में बिडेन को कई अंकों की बढ़त दिखाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.