Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दोनों देश समझौते के बेहद करीब...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Sat, 26 Apr 2025 08:50 AM (IST)

    रूस और युक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए 3 साल से अधिक हो गए हैं। वहीं सत्ता में आने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच समझौता करवाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि ट्रंप की सारी कोशिशें नाकाम हो रही हैं। मगर अब ट्रंप ने फिर से दावा किया है कि रूस और यूक्रेन समझौते के बेहद करीब हैं।

    Hero Image
    अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। फाइल फोटो- PTI

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कई सालों से चल रहा रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, अब इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि दोनों देश समझौते के बेहद करीब हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को युक्रेन के साथ बातचीत के संकेत दिए हैं। मगर युक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने क्रीमिया पर रूस का अधिकार मानने से साफ इनकार कर दिया है।

    यह भी पढ़ें - 'किसी न किसी तरह आपसी तनाव दूर कर लेंगे भारत-पाक', ट्रंप बोले- इन दोनों देशों के बीच हमेशा रहा है विवाद

    रोम में बोले ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार की देर शाम पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि "रूस और युक्रेन के साथ बातचीत और बैठकों का अच्छा दौर चल रहा है।"

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा -

    रूस और युक्रेन समझौते के बेहद करीब हैं। दोनों देशों को मिलकर समझौते पर हामी भरनी होगी। ज्यादातर चीजों पर दोनों देश राजी हो गए हैं।

    मॉस्को भेजा दूत

    ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में मॉस्को के बाहर टॉप रूसी जनरल की काम बम ब्लास्ट में मौत हो गई। ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए स्टीव विटकॉफ को मॉस्को भेजा था।

    ट्रंप ने किया था वादा

    बता दें कि रूस और युक्रेन का युद्ध खत्म करना ट्रंप के लिए एक बड़ा टास्क है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने एक दिन में युद्ध खत्म करने का दावा किया था। हालांकि, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप, जेलेंस्की से सीधा भिड़ गए और पुतिन की कार्रवाई पर भी निराशा व्यक्त कर चुके हैं।

    पुतिन ने ठुकराया था प्रस्ताव

    रूस और युक्रेन का युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। पिछले महीने अमेरिका ने दोनों देशों के बीच युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, जिसे पुतिन ने ठुकरा दिया था। हालांकि, ट्रंप ने हार नहीं मानी है। ट्रंप दोनों देशों के बीच समझौता करवाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं।

    यह भी पढ़ें- 'सिंधु में या तो पानी बहेगा या खून', भारत की कार्रवाई के बाद भड़का बिलावल भुट्टो; देखें वीडियो