Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Trump Tariff News: अमेरिका को रास नहीं आई India-Russia की दोस्ती, भारत पर लगाया कुल 50% टैरिफ; थोपा 25% अतिरिक्त टैक्स

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 07:49 PM (IST)

    ट्रंप की तरफ से बुधवार शाम को भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का कार्यकारी आदेश साइन किया गया है। अमेरिका की तरफ से कहा गया कि यह फैसला भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद के जवाब में लिया गया है। इसके साथ ही भारत पर अमेरिका ने कुल 50% टैरिफ की घोषणा कर दी है।

    Hero Image
    ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रंप की तरफ से बुधवार शाम को भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का कार्यकारी आदेश साइन किया गया है। अमेरिका की तरफ से कहा गया कि यह फैसला भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद के जवाब में लिया गया है। इसके साथ ही भारत पर अमेरिका ने कुल 50% टैरिफ की घोषणा कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टैरिफ को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

    बता दें कि एक अगस्त को ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैक्स लगाने के अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर भारत से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिसमें कहा गया कि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल का आयात करता है।

    भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ की धमकी

    हाल ही में एक अमेरिकी चैनल को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा था कि भारत सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाला देश है। हम भारत के साथ बहुत ही कम कारोबार करते हैं, क्योंकि वह काफी ज्यादा शुल्क लगाता है। भारत एक अच्छा कारोबारी साझेदार देश नहीं है। वह हमारे साथ बहुत कारोबार करता है, लेकिन हम उसके साथ कारोबार नहीं करते। इसलिए ही हमने उन पर 25 प्रतिशत टैक्स लगाने का फैसला किया।

    • ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए कदम नहीं उठाते हैं, तो वे रूस पर और अधिक शुल्क लगाएंगे। इसके साथ ही उसके सहयोगियों पर भी अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएंगे।
    • बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप के इस कदम से अमेरिका-भारत संबंधों पर गहरा असर पड़ सकता है। अमेरिका-भारत संबंध वर्षों में अपने सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।

    भारत ने जताया था विरोध

    कुछ दिन पहले ट्रंप ने सोशल हेंडल ट्रुथ पर लिखा था कि भारत रूस की युद्ध मशीनरी को ईंधन दे रहा है। मैं इससे खुश नहीं हूं। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि अमेरिका रूस से अभी भी यूरेनियम और पैलेडियम खरीद रहा है। ऐसे में भारत को निशाना बनाना ठीक नहीं है।

    यह भी पढ़ें- भारत नहीं, US के लिए ही काल बनेगा ट्रंप का टैरिफ... अमेरिकियों के शुरू हो जाएंगे बुरे दिन