विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बर्खास्त अमेरिकी जनरल का सनसनीखेज कबूलनामा; ईरान और यूक्रेन की टॉप सीक्रेट जानकारी पत्रकारों को लीक की

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 06:20 AM (IST)

एक पत्रकार से वे वर्जीनिया के अर्लिंगटन में सिल्वर डाइनर में व्यक्तिगत रूप से मिले। उस मुलाकात में उन्होंने गोपनीय ...और पढ़ें

बर्खास्त अमेरिकी जनरल ने ईरान और यूक्रेन की गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक की

बर्खास्त अमेरिकी जनरल ने ईरान और यूक्रेन की गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक की

HighLights

  1. हेगसेथ ने बुधवार को सिल्विया को गंभीर कदाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया

  2. जनरल ने ईरान और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक की

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ द्वारा बर्खास्त किए गए लेफ्टिनेंट जनरल ब्रेट सिल्विया ने स्वीकार किया है कि उन्होंने करीब एक साल तक ईरान और यूक्रेन युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी पत्रकारों को लीक की। आंतरिक जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

सिल्विया जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के स्ट्रैटेजी, प्लान्स एंड पॉलिसी डायरेक्टोरेट (जे5) के प्रमुख थे। उन्होंने दो अलग-अलग मीडिया आउटलेट्स के पत्रकारों के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने की बात मानी। एक्सिओस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने कई पॉलीग्राफ टेस्ट फेल करने के बाद वीडियो पर यह स्वीकारोक्ति की।

लीक कैसे हुआ?

रिपोर्ट के अनुसार, लीक जून 2025 से शुरू हुआ और पेंटागन द्वारा मीडिया एक्सेस पर सख्ती के बाद भी जारी रहा। सिल्विया ने एन्क्रिप्टेड ऐप सिग्नल के जरिए पत्रकारों से संपर्क रखा।

एक पत्रकार से वे वर्जीनिया के अर्लिंगटन में सिल्वर डाइनर में व्यक्तिगत रूप से मिले। उस मुलाकात में उन्होंने गोपनीय रिपोर्ट के नोट्स के आधार पर यूक्रेन को अमेरिकी सहायता की जानकारी मौखिक रूप से दी।

पत्रकार किताब लिख रहा था और दोनों दो बार मिले। सिल्विया ने पेंटागन के पब्लिक अफेयर्स ऑफिस से अनुमति नहीं ली।

जांच में सिग्नल मैसेज डिलीट करने का भी सवाल उठा। सिल्विया ने एक मैसेज को गलती से मिटाने का दावा किया, जिससे पूरी बातचीत गायब हो गई। अधिकारी इसे जानबूझकर किया गया मानते हैं।

हेगसेथ का एक्शन

हेगसेथ ने बुधवार को सिल्विया को गंभीर कदाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया। मामला न्याय विभाग को भेज दिया गया है। यह हेगसेथ के लीक के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। पेंटागन ने जुलाई में लीकर्स की पहचान के लिए जॉइंट टास्क फोर्स बनाई थी और पत्रकारों की एक्सेस पर सख्त नियम लागू किए थे।